विज्ञापन

Capricorn Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: 17 अप्रैल 2026 का मकर राशिफल, नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, आत्मविश्वास बढ़ेगा

Capricorn Horoscope Today 17 April 2026, Makar Rashi Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए प्रयास और भावनात्मक संतुलन का मिश्रण लेकर आया है.

Capricorn Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: 17 अप्रैल 2026 का मकर राशिफल, नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, आत्मविश्वास बढ़ेगा
Capricorn Horoscope Today 17 April 2026, Makar Rashi Ka Rashifal

Capricorn Horoscope Today 17 April 2026, Makar Rashi Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए प्रयास और भावनात्मक संतुलन का मिश्रण लेकर आया है. सुबह 12 बजे तक चंद्रमा आपके तृतीय भाव में रहेगा, जो साहस, पराक्रम और संचार का भाव है. इस समय आप अपने कार्यों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे और नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आप अपनी बातों को प्रभावी तरीके से लोगों के सामने रख पाएंगे.

भाई-बहनों, पड़ोसियों और करीबी रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा. यदि आप किसी छोटे व्यापार, मीडिया, लेखन या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं तो यह समय विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है. ब्रोकर का काम करने वाले, ट्रैवलिंग के कार्य से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा.

छोटी यात्राओं के योग भी बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी. दोपहर के बाद चंद्रमा चतुर्थ भाव में प्रवेश करेगा, जिससे आपका ध्यान घर, परिवार और मानसिक शांति की ओर बढ़ेगा. आप अपने घर के वातावरण को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और परिवार के साथ समय बिताना आपको सुकून देगा.

माता के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और उनका सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि दिनभर की भागदौड़ के बाद थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है.

उपायः मां दुर्गा के मंदिर में लाल कनेर के पुष्प अर्पित कर घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com