विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: अनैतिक कार्यों से दूरी , कार्य शैली में जरूरी बदलाव

Cancer Tarot Card Horoscope Today 07 May : The Tower की ऊर्जा कार्यों को सावधानी पूर्वक करने, सच का साथ देने की आवश्यकता पर जोर दे रही है. आइए जानते है कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: अनैतिक कार्यों से दूरी , कार्य शैली में जरूरी बदलाव

Cancer Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026 Kark Tarot Card Rashifal: काफी समय से चली आ रही कोई समस्या खत्म होती नजर आ सकती है. इससे परिवार के सभी सदस्य राहत महसूस करेंगे. राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें. इससे नुकसान हो सकता है. इस समय कार्य के अनुसार कार्य शैली में बदलाव जरूरी लग सकता है.

किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित होकर कोई ऐसा कार्य कर सकते है, जो अनैतिक हो. इस बात का अफसोस आपको बाद में हो सकता है. कोई स्थिति कुछ इस तरह निर्मित हो जाएगी कि अपने सहयोगियों के सामने शर्मिंदगी महसूस करेंगे. सामने वाला आपकी मदद के बदले आपके बारे में गलत बातों की अफवाहें कार्य क्षेत्र में फैल सकता है, जिसकी भनक उच्च अधिकारियों को लगने से आपकी नौकरी जाने की भी संभावना बन सकती है.

इस समय आपको धैर्य और संयम के साथ कार्य लेना पड़ेगा. किसी भी बात पर विवाद करने आपकी स्थिति को और गंभीर बन सकता है. अपनी स्थिति को सही करने के लिए उच्च अधिकारियों के आ सच बोल देना ही बेहतर रहेगा. इससे आपके आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं होगा. जब हम किसी ऐसी स्थिति में खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे हो.

जहां से सुरक्षित निकालना संभव नजर नहीं हो, तो ऐसी स्थिति सच का सामना करना कम से कम नुकसान पहुंचता है. इस बात को आगे के जीवन में सबक के रूप में जरूर शामिल करें और साथ ही लोगों की गलत बातों में उनके साथ न देने की कोशिश करें. सामने वाला आपका कितना भी प्रिय और करीबी क्यों ना हो. इससे आपके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

स्वास्थ्य: बालों को झड़ने की समस्या किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की तरफ इशारा कर कर रही है. किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श करने पर विचार कर सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: धन प्राप्ति के कुछ समाचार मिली सकते हैं. पैतृक संपत्ति के बिकने के बाद कुछ धनराशि आपको मिलने की उम्मीद बन सकती है.

रिश्ते: दादा दादी के साथ मिलकर किसी पूजा पाठ का आयोजन करने पर विचार कर रहे हैं. परिवार के बड़े बुजुर्गों की इस आयोजन की इच्छा से बनी हुई है.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Cancer Rashifal 07 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Cancer, Tarot Card Daily Horoscope Kark, Aaj Ka Rashifal, 07 May Rashifal, 07 May Horoscope, आज का राशिफल 07 मई का राशिफल, Cancer Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026, Kark Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com