विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: पुराने मित्रों से मुलाकात, निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने पर विचार

Cancer Tarot Card Horoscope Today 04 May: Three of cups की सकारात्मक ऊर्जा मित्रों के साथ वक्त बिताने, नौकरी में पदोन्नति और प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के सुखद समाचार ला सकती है. आइए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: पुराने मित्रों से मुलाकात, निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने पर विचार

Cancer Tarot Card Horoscope Today 04 May Kark Tarot Card Rashifal: कोई भी फैसला बिना सोचे समझे न करें. बाद में पछता सकते हैं.  परिवार में छोटे बच्चे की सेहत को लेकर सजग रहें. किसी करीबी मित्र के विवाह की  तैयारियों में मदद कर सकते है. गैर जरूरी चीजों पर खर्चा करना जीवनसाथी को नाराज कर सकता है. सामने वाले की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे. पूर्व में मिली सफलता आपकी अपेक्षा के अनुसार न होने के कारण मन असंतुष्ट हो सकता है. जल्द ही किसी कार्य पूरा होने की सफलता का जश्न मना सकते हैं.

कार्यों की गति तेज होती नजर आएगी. भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण हो सकता है. कुछ पुराने मित्रों से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है. बिना सोचे समझे लोगों पर अति विश्वास न करें. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करीबी मित्र की सहायता प्राप्त होगी.

अपनी निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने के प्रयास कर सकते हैं. गुस्से पर काबू रखें और वाणी में मधुरता लाएं. लोगों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग न करें. संतान की गलत संगत से चिंतित हो सकते हैं. परिवार में किसी के विवाह की तैयारी हो सकती है. किसी करीबी व्यक्ति के साथ वैचारिक मतभेद होने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. कार्य की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है. परिवार में किसी की खराब तबियत के चलते स्थान परिवर्तन कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: किसी भी औषधि को बिना चिकित्सक की सलाह से लेना घातक सिद्ध हो सकता है.

आर्थिक स्थिति: साझेदार लाभ के पैसों का हेरफेर कर सकता है. पैसों का हिसाब किताब स्वयं करें.

रिश्ते: प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की सहमति मिल सकती है. जल्द ही विवाह की तैयारियां शुरू हो सकती है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Cancer Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Cancer, Tarot Card Daily Horoscope Kark, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल 04 मई का राशिफल, Cancer Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026, Kark Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com