Cancer Horoscope 24 May 2026,Kark Rashifal: आज चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में यानि आपकी राशि से धन भाव में गोचर करेंगे. जिससे कर्क राशि वालों के लिए धन, परिवार और वाणी से जुड़े विषय अधिक सक्रिय रहेंगे. इस समय आपको आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. धन संचय भी होगा. परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा या जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन संवाद से स्थिति संभल जाएगी.
करियर और व्यापार
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन जिम्मेदारी और दबाव बढ़ाने वाला रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय मिश्रित रहेगा, नए अवसर मिलेंगे लेकिन निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे. पुराने रुके हुए पैसे मिलने के संकेत भी बन रहे हैं.
परिवार और प्रेम
प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और रिश्तों में समझ आएगी. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. घर में कोई नया मेहमान आ सकता है. अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है या विवाह की बात पक्की हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत का है, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे बेहतर होंगे. खान-पान पर नियंत्रण रखें. ज्यादा मिर्च मसालेदार और तला भुना खाना सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट, तनाव और नींद की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखना जरूरी होगा.
उपाय: भगवान शिव और माता दुर्गा की उपासना करें. शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें और ॐ सोम सोमाय नमः का जप करें.
शुभ रंग: सफेद और सिल्वर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं