Cancer Horoscope Today 23 April 2026, Kark Rashi ka Rashifal: आज का दिन चंद्र गोचर के अनुसार आपके लिए आंतरिक परिवर्तन और भावनात्मक संतुलन का संकेत दे रहा है. दोपहर 3:15 बजे तक चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव में रहेंगे. जिससे मन थोड़ा अस्थिर और विचारों में उलझन हो सकती है.
इस समय आपको धैर्य बनाए रखने और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टालने बेहतर रहेगा. ध्यान और आत्मचिंतन को बनाए रखें. नकारात्मकता से दूर रहें. यह समय पुराने मामलों को सुलझाने और अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उपयुक्त है.
किसी पर भरोसा करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें. दोपहर 3:15 बजे के बाद चंद्रमा आपकी ही राशि कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. जिससे आपके आत्मबल और भावनात्मक स्थिरता में वृद्धि होगी. आप अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे और अपने निर्णयों पर दृढ़ रहेंगे. परिवार और व्यक्तिगत जीवन में सुखद अनुभव होंगे.
किसी प्रिय व्यक्ति से अच्छी खबर मिल सकती है. दिन के पहले भाग में कार्यों में धीमापन रह सकता है, लेकिन बाद में स्थिति आपके पक्ष में आएगी. नए अवसर मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानना जरूरी होगा. थकान और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी, लेकिन पर्याप्त नींद लेना जरूरी है. जल से जुड़े उपाय (जैसे स्नान, ध्यान) लाभकारी रहेंगे.
उपाय: दूध, चावल या सफेद मिठाई का दान करें. जरूरतमंद को जल से भरा पात्र दान करना भी शुभ फल देगा.
शुभ रंग: आज आपके लिए सफेद और सिल्वर रंग शुभ रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं