विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: सुखद समाचार की प्राप्ति, नई नौकरी की तलाश, पदोन्नति के साथ स्थानांतरण

Aries Tarot Card Horoscope Today 04 May: Knight of cups पदोन्नति के साथ स्थानांतरण, विवादों से दूर रहने,नए प्रेम संबंध की शुरुआत की ऊर्जा लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: सुखद समाचार की प्राप्ति, नई नौकरी की तलाश, पदोन्नति के साथ स्थानांतरण

Aries Tarot Card Horoscope Today 04 May, Mesh Tarot Card Rashifal: व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें. कोई सुखद समाचार थकान और तनाव को दूर कर सकता है. सब कुछ ठीक रहने के बावजूद कहीं-न-कहीं खालीपन महसूस हो सकता है. किसी कार्य को करते समय रुकावटें आने से घबराए नहीं. इस स्थिति में अपने कदम पीछे न लें. समय के साथ आगे बढ़ना तरक्की की तरफ ले जाएगा.

अनैतिक कार्यों की संगत से दूर रहें. कार्य में आ रही रुकावटें कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकती है. परिवार के कुछ सदस्यों का बात-बात पर विवाद करने की आदत झुंझलाहट का कारण बन सकती हैं. इस स्थिति में परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों की मदद शांति बनाए रखने के लिए ले सकते है. यदि कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी के नए नियमों से परेशान हो रहे है और स्थिति में अभी कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है, तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए. इस समय किसी अन्य नौकरी की तलाश शुरू कर सकते है.

किसी सहयोगी से विवाद की स्थिति में सामने वाले को कोई प्रतिक्रिया न देना. व्यर्थ की बातों में दिलचस्पी लेना समय की बर्बादी होगी, जो मन में भटकाव की वजह बन सकती है. किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत गलतफहमी से हो सकती है. जल्द ही रिश्ते में मधुरता आती नजर आ सकती है. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण को सूचना प्राप्त हो सकती है. इस समय कुछ नए बदलाव आ सकते है, जो सकारात्मकता लाएंगे. सुनी सुनाई बातों और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान न दें. अपनी भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखें.

स्वास्थ्य: मौसम में अचानक से आ रहे बदलाव गले में संक्रमण कर सकते है. ठंडे और खट्टे खाद्य पदार्थों से परहेज करें.

आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए गए किसी योजना में धन निवेश से ज्यादा अच्छा प्रतिफल न मिलने से मन व्याकुल हो सकता है.

रिश्ते: अपनी कमियों को किसी के सामने व्यक्त न करें. इससे लोगों को आप पर हावी होने का मौका मिल सकता है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Aaj, Mesh Tarot Card Rashifal, Aries Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Aries, Tarot Card Daily Horoscope Mesh, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल 04 मई का राशिफल, Aries Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com