विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: आर्थिक मामलों में जोखिम, इच्छा का पूरा होना, समाज सेवा के कार्यों में रुचि

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 02 May: Nine of cups की ऊर्जा धन निवेश में सावधानी रखने, किसी बड़ी महत्वाकांक्षा का पूरा होने और पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखने की सलाह दे सकती है. आइए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और रिश्तों के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: आर्थिक मामलों में जोखिम, इच्छा का पूरा होना, समाज सेवा के कार्यों में रुचि

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 02 May, Kumbh Tarot Card Rashifal: आर्थिक मामलों में कोई बड़ा जोखिम न लें. किसी भी योजना में धन निवेश अभी कुछ समय के लिए स्थगित रखें. स्थितियों की अनुकूलता अच्छे अवसर साथ लेकर आएगी. इस बात पर विश्वास कर सकते है. किसी महत्वपूर्ण इच्छा के पूरे होने से मन उत्साहित होगा. कुछ लोगों के साथ समाज सेवा के कार्यों में भाग लेकर सामाजिक सक्रियता बढ़ा सकते है. सम्बन्धों को मधुर बनाए रखने के लिए दूसरों के संपर्क में रहना जरूरी है. अंजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें. व्यर्थ की आवाजाही से बचें. व्यक्तित्व और कार्यक्षमता में निखार लाने की कोशिश करें.

कोई ऐसा मामला उलझ सकता है. जहां किसी को दिए पैसों के लेनदेन पर बात आ जाएं. ऐसी स्थिति में झूठ न बोले और न ही गलत कार्य को समर्थन दें. कोई व्यावसायिक यात्रा के रद्द होने से कुछ आर्थिक नुकसान हो सकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात कुछ ऐसी बातों को सामने ला सकती है, जो वैवाहिक जीवन में संतुलन बिगाड़ दें.

आलस छोड़े और रुके हुए कार्यों को पहले समय पर पूरा करें. व्यर्थ समय का दुरुपयोग न करें. किसी की निजी जिंदगी में दखलअंदाजी न करें. रिश्तों की गरिमा बनाए रखें. बेवजह किसी की कमी का मजाक न उड़ाएं. ईश्वर में आस्था और विश्वास बनाए रखें.

स्वास्थ्य: मधुमेह के रोग को लेकर लापरवाह न हों. ज्यादा मीठा और तीखे खाने से बचें.

आर्थिक स्थिति: घर का पुनर्निर्माण करा सकते है. इस कार्य में काफी धन के खर्च होने की संभावना हो सकती है.

रिश्ते: ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aquarius Rashifal 02 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Aquarius, Tarot Card Daily Horoscope Kumbh, Aaj Ka Rashifal, 02 May Rashifal, 02 May Horoscope, आज का राशिफल 02 मई का राशिफल, Aquarius Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com