Aquarius horoscope 30 May 2026 kumbh rashi: आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए विचारों की स्पष्टता, सामाजिक संपर्क और कार्यक्षेत्र में नई दिशा देने वाला रहेगा. आज भाग्य, यात्रा, उच्च शिक्षा और आध्यात्मिकता क्षेत्र में सक्रियता रहेगी. दिन की शुरुआत में आपके मन में नए विचार और योजनाएं जन्म लेंगी.
करियर और व्यापार
किसी लंबी दूरी की यात्रा या भविष्य से जुड़े निर्णय पर विचार हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय सीखने और आगे बढ़ने का संकेत देता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आपके विचारों को महत्व दिया जाएगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए संपर्क और नेटवर्किंग से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखाई देगा. सुबह 6.40 के बाद चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेंगे. यह परिवर्तन करियर और प्रतिष्ठा को प्रभावित करेगा. दिन के दूसरे भाग में कार्यभार बढ़ सकता है और जिम्मेदारियां भी अधिक होंगी. आपको अपने काम में अधिक गंभीरता और अनुशासन दिखाना होगा. व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आपकी रणनीति आपको आगे रखेगी.
परिवार और प्रेम
जल्दबाजी में निवेश करने से बचना जरूरी होगा. परिवार में किसी धार्मिक या शुभ कार्य की योजना बन सकती है. सामाजिक जीवन में आपका मान-समामन बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे. प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है. साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता होगी.
स्वास्थ्य
मानसिक रूप से कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से थकान, सिरदर्द या नींद की कमी महसूस हो सकती है. ध्यान और योग लाभकारी रहेगा.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें. पीली दाल या केले का दान करें.
शुभ रंग: नीला, आसमानी और बैंगनी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं