Aquarius Horoscope Today 24 April 2026, Kumbh Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा आपकी राशि से छठे बाव में गोचर करेंगे. यह भाव रोग, ऋण, प्रतिस्पर्धा और दैनिक कार्यों से जुड़ा होता है. आज का दिन आपके लिए मेहनत, अनुशासन, जिम्मेदारियों को निभाने का संकेत देता है. काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी समझदारी और योजना बनाने की क्षमता आपको सफल बनाएगी.
कार्यस्थल पर आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उन्हें अच्छे तरीके से संभाल लेंगे. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. विरोधियों से सतर्क रहें और किसी भी विवाद में उलझने से बचें. यदि आप धैर्य और मेहनत से काम करेंगे, तो धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी.
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे. व्यापार में लाभ धीरे-धीरे बढ़ेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. थकान, तनाव या छोटी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है. नियमित दिनचर्या और संतुलित भोजन जरूरी है. पानी अधिक पिएं और आराम करें.
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराना या सेवा कार्य करना आपके लिए लाभकारी होगा. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
शुभ रंग: आज आपके लिए नीला और ग्रे रंग शुभ रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं