विज्ञापन

आज का पंचांग 25 मई 2026: गंगा दशहरा पर रवि योग और अभिजीत मुहूर्त का शुभ संयोग

पुरुषोत्तम मास के दसवें दिन गंगा दशहरा पर रवि योग और अभिजीत मुहूर्त का विशेष संयोग बन रहा है. यह दिन पूजा-पाठ, दान और शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना गया है, जानिए आज का पंचांग.

आज का पंचांग 25 मई 2026: गंगा दशहरा पर रवि योग और अभिजीत मुहूर्त का शुभ संयोग
गंगा दशहरा पर रवि योग और अभिजीत मुहूर्त का शुभ संयोग.

Aaj ka Panchang 25 May 2026 (आज का पंचांग): सनातन धर्म में नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) का विशेष महत्व है. 25 मई 2026 (सोमवार) को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. इसी दिन गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा का खास महत्व माना जाता है.

गंगा अवतरण की पौराणिक मान्यता

खास बात यह है कि सोमवार को पूरे दिन रवि योग बना हुआ है और अभिजीत मुहूर्त भी उपलब्ध है. ब्रह्मपुराण के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को हस्त नक्षत्र में स्वर्ग लोक से देवी गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है. इसी कारण इसे गंगा दशहरा कहा जाता है. इस वर्ष यह पर्व पुरुषोत्तम मास में पड़ रहा है, जो इसे और भी विशेष बना रहा है.

गंगा स्नान और पूजा का विशेष फल

गंगा दशहरा को लेकर मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने, गंगाजल से स्नान करने या घर पर देवी गंगा की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है, जो लोग गंगा नहीं पहुंच सकते, वे घर पर ही गंगाजल से स्नान या उसका ध्यान कर पूजन कर सकते हैं. इस दिन दान-पुण्य, ब्राह्मण भोजन और गौ सेवा का भी विशेष महत्व है.

सूर्योदय, नक्षत्र और योग

  • सोमवार को सूर्योदय 5 बजकर 26 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 11 मिनट पर होगा.
  • नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी रहेगा, जो 25 मई की सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा.
  • योग वज्र सुबह 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

शुभ मुहूर्त और रवि योग

  • सोमवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.
  • सोमवार को पूरे दिन रवि योग रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है.

राहुकाल और अशुभ समय

  • अशुभ समय की बात करें तो गंगा दशहरा पर राहुकाल सुबह 7 बजकर 9 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा.
  • यमगंड सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
  • वहीं गुलिक काल दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com