विज्ञापन

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

18 August 2026 Panchang: आज यानी 18 अगस्त 2026 को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 5:50 बजे तक है. मंगलवार को सुबह 6:08 बजे सूर्योदय और शाम 6:53 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 11:12 बजे चंद्रोदय और शाम 10:26 बजे चंद्रास्त होगा.

Aaj ka Panchang 18 August 2026: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
आज का पंचांग 18 अगस्त 2026
Photo Credit: NDTV

Aaj ka Panchang 18 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.  

आज की तिथि

18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 5:50 बजे तक है. इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी. मंगलवार को कल्कि जयंती है. इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु (उनके दसवें अवतार कल्कि रूप) संकटों से मुक्ति के लिए बजरंगबली (हनुमान जी) और मंगलवार होने के कारण मां मंगला गौरी व भगवान कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है.

आज का योग और नक्षत्र

मंगलवार को सुबह 6:08 बजे सूर्योदय और शाम 6:53 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 11:12 बजे चंद्रोदय और शाम 10:26 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को सूर्य मघा नक्षत्र में विराजमान रहेगा जबकि चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में रहेगा. मंगलवार को हर्षण योग नहीं रहेगा बल्कि अगले सुबह 03:21 बजे तक शुक्ल योग रहेगा. 

शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल रात 9:18 से 11:01 बजे तक रहेगा.

नोट करें राहुकाल

वहीं, राहुकाल दोपहर 3:42 बजे से शाम 5:17 बजे और गुलिक काल दोपहर 12:30 से 2:06 बजे तक रहेगा. इसके अलावा यमगंड काल सुबह 9:19 से 10:55 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है.

आज का दिशाशूल और ग्रह गोचर

मंगलवार को इस दिन सूर्य सिंह राशि में स्थित रहेगा जबकि चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेगा. उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा करना अनिवार्य हो तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Panchang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com