विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2018

तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत के पास है कुल इतनी संपत्ति

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद 17 दिसंबर यानी सोमवार को अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने.

तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत के पास है कुल इतनी संपत्ति
Ashok Gehlot: अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के सीएम बने हैं.
नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद 17 दिसंबर यानी सोमवार को अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने. पहली बार 1 दिसबंर 1998 में वो मुख्यमंत्री बने थे और पांच साल तक कांग्रेस सरकार चलाई थी. साल 2008 में कांग्रेस पार्टी राजस्थान में फिर से सत्ता में आई और गहलोत दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे. लेकिन इस बार गहलोत के लिए मुख्यमंत्री बनना आसान नहीं रहा, क्योंकि उनके साथ इस पद की रेस में सचिन पायलट के नाम पर भी चर्चा जोरों पर थी, लेकिन अंत में गहलोत ने बाजी मार ली. सचिन पायलट ने राजस्थान के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली है.  राजस्थान के नए सीएम अशोक गहलोत की कुल संपत्ति कितनी होगी ऐसे कई सवाल लोगों के मन में आते हैं. लेकिन हम आपको बताते हैं अशोक गहलोत की कुल संपत्ति के बारे में...

CM अशोक गहलोत के पास है इतनी संपत्ति
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कुल सपंत्ति की बात की जाए तो 2018 में चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, गहलोत के पास कुल 6,53, 70, 312 रुपये की संपत्ति है. इनके पास 14,469,362 रुपये की चल संपत्ति और 50,900,950 रुपये की अचल संपत्ति है. सीएम गहलोत आयकर विभाग को सालाना 18,56,828 रुपये टैक्स भरते हैं. राज्य के तीन बार सीएम बनने के बाद भी गहलोत के पास कोई बड़ी गाड़ी नहीं है. उनकी कंपनी गहलोत सनलाइट कार रेंटल सर्विसेज को उनका बेटा चलाता है. अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत गृहणी हैं. 

अशोक गहलोत तीसरी बार बने राजस्थान के सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में दिखी विपक्ष की एकजुटता

बता दें कि 67 साल के अशोक गहलोत ने जोधपुर जोधपुर यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स और कानून, विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली है. अशोक गहलोत के ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. अशोक गहलोत ने इस चुनाव में 97,081 वोटों से जीत हासिल की थी. बता दें कि राजस्थान ने 199 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी के खाते में 73 सीटें गई थीं.

VIDEO: राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत ने ली शपथ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
पीएम मोदी ने कहा- वाम और कांग्रेस एक ही सिक्‍के के दो पहलू, 'दिल्‍ली में दोस्‍ती, त्रिपुरा में कुश्‍ती' नहीं चलेगी
तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत के पास है कुल इतनी संपत्ति
कर्नाटक चुनाव परिणाम: सिद्धारमैया का सबसे बड़ा दांव क्या कांग्रेस पर ही पड़ा भारी? BJP की जीत के 10 बड़े कारण
Next Article
कर्नाटक चुनाव परिणाम: सिद्धारमैया का सबसे बड़ा दांव क्या कांग्रेस पर ही पड़ा भारी? BJP की जीत के 10 बड़े कारण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com