विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2018

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, जानें 32 उम्मीदवारों के नाम

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Elections 2018) के लिए बीजेपी ने 32 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर को पार्टी ने गोविंदपुरा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, जानें 32 उम्मीदवारों के नाम
Madhya Pradesh Elections 2018: शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Elections 2018) के लिए बीजेपी (BJP) ने 32 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर को पार्टी ने गोविंदपुरा सीट से उम्मीदवार बनाया है. बाबूलाल गौर इस सीट पर ख़ुद या बहू के टिकट के लिए अड़े हुए थे. इंदौर-3 सीट पर बीजेपी ने कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को उम्मीदवार बनाया है. इंदौर की मेयर मालिनी गौड़ पार्टी टिकट पर इंदौर-4 सीट से क़िस्मत आज़माएंगी.. 

इससे पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी. वहीं, इससे पहले मध्यप्रदेश विधानसभा के 28 नवम्बर को होने वाले चुनाव के लिये भाजपा ने शुक्रवार को अपने 177 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी. इस चुनाव में भाजपा ने वर्तमान सरकार के तीन मंत्रियों और करीब 30 से अधिक विधायकों को चुनावी रण में फिर से नहीं उतारने का फैसला किया है.
  मध्य प्रदेश में कुल सीटें : 230, एससी के लिए आरक्षित सीटें- 35, एसटी के लिए आरक्षित सीटें- 47

मध्य प्रदेश का चुनाव कार्यक्रम
  • अधिसूचना जारी होगी-02.11.2018
  • नामांकन की आखिरी दिन- 09.11.2018 
  • नामांकन की जांच- 12.11.2018
  • नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 14.11.2018 
  • मतदान की तारीख- 28.11.2018 
  • नतीजे आएंगे- 11.12.2018
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Elections 2018, BJP, JP Candidate List, BJP Releases Third List, Madhya Pradesh Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com