विज्ञापन
This Article is From May 15, 2018

कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018 : एक बार फिर इन 8 बेलवेदर सीट पर मत पार्टी को ले जा रहा सत्ता तक

कहा जाता है कि जो भी पार्टी कर्नाटक विधानसभा का चुनाव जीतते हैं वह केंद्र का चुनाव हार जाती है.

कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018 : एक बार फिर इन 8 बेलवेदर सीट पर मत पार्टी को ले जा रहा सत्ता तक
बीजेपी के पास 8 में 6 बेलवेदर सीट जा रही हैं. (फाइल फोटो)
  • कर्नाटक चुनाव में वोटों की गिनती जारी है
  • बीजेपी को बढ़त मिल रही है.
  • इन आठ सीटों में 6 पर बीजेपी जीत रही है.
नई दिल्ली: कर्नाटक में चुनाव हुआ और मंगलवार को मतों की गिनती हुई. रुझानों में  बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ती जा रही है और कांग्रेस पार्टी की राज्य में करारी हार हो गई है. पार्टी नेताओं ने इस हार को स्वीकार कर लिया है और हार का ठीकरा राज्य के नेताओं पर ही फोड़ दिया. कर्नाटक चुनाव से जुड़े कुछ अंधविश्वास हैं, या कहें की मान्यताएं हैं. कहा जाता है कि जो भी पार्टी कर्नाटक विधानसभा का चुनाव जीतते हैं वह केंद्र का चुनाव हार जाती है.

पढ़ें - कर्नाटक चुनाव परिणाम: सिद्धारमैया का सबसे बड़ा दांव क्या कांग्रेस पर ही पड़ा भारी? BJP की जीत के 10 बड़े कारण

इतना ही नहीं, कर्नाटक की एक सीट हमेशा से ऐसी सीट रही है जो बेलवेदर सीट बनी रही है. करीब एक दर्जन से ज्यादा चुनावों में इस सीट पर जो पार्टी जीती है वही सत्ता पर पहुंची है. राज्य में हमेशा से सभी की नजर इस सीट पर बनी रहती है. शिराहट्टी, मध्य कर्नाटक के गडग जिले की सीट है जिसका नाम स्थानीय पंचायत पर पड़ा है. यहां पर लोगों ने जिस पार्टी को वोट दिया है वह पार्टी सत्ता पर पहुंची है. इतना ही नहीं इस सीट पर वोट का हाल सात विधानसभा चुनाव और पांच लोकसभा चुनाव में देखने को मिल चुका है. 

पढ़ें - कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की हार पर ममता बनर्जी ने दे डाली ये सलाह

इस बार भी लोगों की निगाहें इन सीटों पर लगी हुई हैं. 
karnataka assembly election
सिराहट्टी उन आठ बेलवेदर सीट पर टॉप है जिसने हवा के रुख को पहचानने में सबसे पहले सफलता हासिल की. आज जब मतगणना जारी है, ऐसे में सभी की नजर इस सीट पर है. दोपहर 2.15 बजे तक मतगणना के अनुसार यहां पर बीजेपी आगे चल रही है और जीत के आसार हैं. यानी एक बार फिर यह बात सच होने जा रही है कि जो भी इस सीट पर जीतता है वह सरकार बनाता है. 

पढ़े - शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को दिया सुझाव, नाम बदल 'ये' नाम रख ले

सिराहट्टी के बाद येलबुर्गा, मध्य कर्नाटक के इस इलाके ने भी ऐसा ही कुछ किया है. यहां पर लोगों ने पांच बार ऐसी पार्टी को चुना जो सत्ता पर पहुंची. यहां पर भी दोपहर बाद तक बीजेपी आगे चल रही है और जीत के करीब है. यानी यह दूसरी सीट है जहां पर इस बार विश्वास एक बार फिर पक्का होने जा रहा है. 

karnataka assembly election
कर्नाटक चुनाव में छह और सीटें ऐसी रही हैं जहां पर लोगों ने ऐसी ही पार्टी को अपना मत दिया जो सत्ता में पहुंची. इन सीटों पर करीब 4 बार ऐसा ही हुआ है. दोपहर 2.20 तक के रुझानों के हिसाब से इन छह में से चार सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है और दो सीट पर कांग्रेस आगे है. यह रुझान है. जेवरगी और गडग पर कांग्रेस आगे है जबकि बैंदुर, हरापनाहल्ली, तरीकीरे और दवनगिरी में बीजेपी आगे चल रही है. अभी तक के रुझान के हिसाब से भी यह बात एक बार फिर सच साबित होने जा रही है. 

पढ़ें - कर्नाटक में बीजेपी की जीत पर उमर अब्दुल्ला बोले - कर्नाटक, 'तुम भी'?

उल्लेखनीय है कि  राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था. आर आर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था. जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था. चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मतगणना लगभग 40 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हो गई. रुझान एक घंटे के भीतर आने शुरू हो सकते हैं और चुनाव परिणाम देर शाम तक स्पष्ट होंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Poll Results 2018, Karnataka-Elections-2018, Belwether Seats
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com