मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (फाइल फोटो)
भोपाल:
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में एक ओर जहां सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिये अपने 165 मौजूदा विधायकों में से आधे विधायकों को टिकट नहीं देने की नीति पर गंभीरता से विचार कर रही है, वहीं 15 वर्ष से प्रदेश के सत्ता से बाहर विपक्षी दल कांग्रेस अपने 57 विधायकों में से 42 को फिर से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है. कांग्रेस के एक नेता ने ‘पीटीआई-भाषा' का बताया कि कांग्रेस के 42 मौजूदा विधायकों का कार्य संतोषजनक पाया गया है इसलिये उन्हें राज्य विधानसभा चुनावों में फिर से उतारने की तैयारी पार्टी कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ भी किसी विधायक का टिकट काटने के पक्ष में नहीं है. पार्टी के 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जल्दी ही जारी होने वाली है, जिसमें इन विधायकों के नाम भी शामिल हैं.'' उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दी है. इसे आने वाले दिनों में जारी किया जा सकता है.
विधानसभा चुनाव 2018 - LIVE अपडेट - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मिज़ोरम चुनाव
उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा के प्रति लोगों में जबरदस्त नाराजगी है और कांग्रेस 5 साल बाद प्रदेश में सत्ता में वापसी करने वाली है. मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिये पहले चरण में कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें 8 विधायकों में से 7 को टिकट दिया गया है. पहली सूची में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में केवल एक विधायक को टिकट नहीं दिया है इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस अपने विधायकों को अगले विधानसभा चुनाव में उतारने वाली है.
आखिर सामने आया दिग्विजय सिंह का दर्द, बताया क्यों नहीं जाते कांग्रेस की रैलियों में, देखें VIDEO
वहीं सूत्रों के अनुसार भाजपा सत्ता विरोधी लहर के प्रभाव से निपटने के लिए अपने 70-80 विधायकों के टिकट काटने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है.
बीजेपी की सबसे बड़ी मुश्किल, छिटक न जाएं अगड़े-पिछड़े ?
इनपुट : भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Madhya Pradesh Election 2018, MP Assembly Election 2018