यह ख़बर 26 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अमरिंदर सिंह होंगे पंजाब में हमारे सीएम : राहुल

खास बातें

  • ऐसा हाल के समय में पहली बार हुआ हो जब चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम सार्वजनिक कर दिया है।
फिरोजपुर:

पंजाब चुनाव में जीत मिलने की सूरत में कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के ऐलान कर दिया है। ऐसा हाल के समय में पहली बार हुआ हो जब चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम सार्वजनिक कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने पंजाब के फिरोजपुर की रैली में इस बात का ऐलान कर दिया। 4 दिन बाद पंजाब में चुनाव है और चुनावी सरगर्मियां उफान पर हैं। गुरुवार को तीन रैलियों के जरिये राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते कहा कि आडवाणी जी को अकाली दल का भ्रष्टाचार नहीं दिखता।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com