विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2012

भाजपा ने केन्द्र की राशि का दुरुपयोग किया : मनमोहन

रूद्रपुर: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर खुला हमला करते हुए कहा कि इसने अपने शासनकाल में केन्द्र द्वारा भेजी गई राशि का दुरुपयोग किया जिससे इस राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हो सका।
प्रधानमंत्री एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश में अपने सबसे अधिक सुन्दर क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है। यह संतों की भूमि है। प्राकृतिक संसाधन से भरपूर है। देश के विकास में इसका योगदान रहा है। उत्तराखंड में सब कुछ है जो इसको देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों में एक बना सकता है लेकिन यहां एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो इसकी क्षमताओं का सही उपयोग कर सके। भाजपा ऐसा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो उत्तराखंड की क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल कर इसको विकास के रास्ते पर ले जा सकती है। सिंह ने कहा, ‘‘आपको जरूर इस बात पर गौर करना चाहिए कि किस पार्टी की सरकार इस राज्य में आर्थिक सामाजिक विकास ला सकती है। इसे खुशहाल बना सकती है। आपको याद होगा कि भाजपा की वर्तमान सरकार की तुलना में वर्ष 2002-2007 में कांग्रेस की सरकार ने कितना काम किया था।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा था कि गुजरे वर्ष के दौरान पूरी दुनियां को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। दुनियां में मुश्किलों से लोगों को भय था लेकिन हमें इन मुश्किलों से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम इन मुश्किलों का बखूबी सामना करने में सक्षम हैं। सिंह ने कहा, ‘’गरीबी, अशिक्षा, बीमारी, आर्थिक समस्या, ऊर्जा की कमी, पर्यावरण की सुरक्षा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा जैसी चुनौतियां हैं। वोट डालने के समय यह जरूर ध्यान रखें कि कौन-सी पार्टी है जो इन चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकती है। मैं यह कह सकता हूं कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इससे कारगर ढंग से निपट सकती है। कांग्रेस में ही ऐसी क्षमता है।’’

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना ही इसलिए की गई थी कि पहाड़ों में विकास की रफ्तार तेज हो सके। इस राज्य में वर्ष 2002 से लेकर 2007 के दौरान तेजी से विकास हुआ था। कई औद्योगिक परिसर स्थापित किए गए। बिजली की योजनाओं की शुरुआत की गई लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में उन योजनाओं को ठप कर दिया गया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि केन्द्र द्वारा भेजी गई विकास राशि का भाजपा सरकार उपयोग नहीं कर पा रही है। अनुसूचि़त जाति, जनजाति, बच्चों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए भेजी गई राशि का भी उपयोग उत्तराखंड में भाजपा सरकार ठीक से नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि इस राज्य को नई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ट्रेनिंग प्राप्त अध्यापकों को नौकरी के लिए भूख हड़ताल करना पड़ा जबकि दूसरी तरफ शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हुए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
क्या आप भी रोटी को तवे की बजाए सीधे गैस की आंच पर सेंकती हैं, तो जानिए इसके नुकसान !
भाजपा ने केन्द्र की राशि का दुरुपयोग किया : मनमोहन
Worst Breakfast Habits: नाश्ते की ये 5 सबसे खराब आदतें इम्यून सिस्टम को करती हैं कमजोर, सर्दियों में रखें खास ख्याल
Next Article
Worst Breakfast Habits: नाश्ते की ये 5 सबसे खराब आदतें इम्यून सिस्टम को करती हैं कमजोर, सर्दियों में रखें खास ख्याल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com