विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2012

यूपी में गांधी परिवार जुटा चुनाव प्रचार में

यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार में आज से गांधी परिवार जोर-शोर से उतरने जा रहा है। सोनिया गांधी देवरिया और गोंडा में आज रैलियों को संबोधित करेंगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में आज से गांधी परिवार जोर-शोर से उतरने जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यूपी के देवरिया और गोंडा में आज रैलियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद 2 फरवरी को राहुल गांधी मेरठ में प्रचार के दौरान अजीत सिंह के साथ मंच पर दिखेंगे। ये आरएलडी और कांग्रेस की एक साथ पहली रैली होगी। सूत्रों की माने तो इसी दिन प्रियंका गांधी भी कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में प्रचार करेंगी।

जानकार तो यहां तक मान रहे हैं कि प्रियंका का प्रचार अभियान इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के आगे भी जा सकता है। अमेठी और रायबरेली में कुल 10 विधानसभा क्षेत्र हैं जिसमें से सात पर अभी तक कांग्रेस का राज है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Polls, Assembly Polls 2012, यूपी चुनाव, विधानसभा चुनाव 2012, Gandhi Family, गांधी परिवार, सोनिया गांधी, Sonia Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com