विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

हरियाणा: इकलौते विधायक के BJP में शामिल होने के बाद अकाली दल ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया

शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया. राज्य में पार्टी का एकमात्र विधायक गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गया.

Also Read in
हरियाणा: इकलौते विधायक के BJP में शामिल होने के बाद अकाली दल ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया
कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए
नई दिल्ली:

शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया. राज्य में पार्टी का एकमात्र विधायक गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गया. कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की राज्य को 'ईमानदार' सरकार देने के लिए तारीफ की. शिअद के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया, 'ऐसे समय में जब हम सीट बंटवारे को लेकर उनसे बातचीत कर रहे थे, तब हमारे विधायक को पार्टी में शामिल करने के इस अनैतिक कदम का विरोध करने के लिए हमने उनके साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला किया है.' 

Olympic पदक विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त BJP में हुए शामिल, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के अगुवाई में अमृतसर में कोर कमेटी की बैठक के बाद जारी बयान में, शिअद ने कहा कि भाजपा ने न केवल उसे धोखा दिया है, बल्कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के संबंध में की गई प्रतिबद्धताओं से भी पीछे हट गई है. बीजेपी के कदम को 'गठबंधन धर्म' के सिद्धांत के खिलाफ बताते हुए, शिअद के पैनल ने कहा कि भाजपा का विधायक को अपनी पार्टी में शामिल कर लेना 'अवांछनीय' है, जिसकी पुराने सहयोगी से 'उम्मीद' नहीं थी. 

Video: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: सिस्टम से हारता कमजोर आदमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Polls, Haryana Assembly Election 2019, AssemblyElection2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com