यह ख़बर 17 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में राहुल गांधी की आज दूसरी चुनावी रैली

राहूल गांधी की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

कांग्रेस उपाध्यक्ष और पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज दिल्ली के अम्बेडकर नगर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली में नामाकंन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी यह पहली रैली है, जिसे काफी अहम माना जा रहा है।

माना जा रहा है की आज होने वाली राहुल की रैली के जरिये कांग्रेस दलितों को लुभाने का कोशिश करेगी। अम्बेडकर नगर और देवली ये दोनों सीटें आरक्षित हैं।

इसके अलावा 24 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शास्त्री पार्क मैदान में रैली को संबोधित करेंगी और इसके बाद 30 नवंबर को प्रधानंमंत्री मानमोहन सिंह की रैली होगी।

राहुल की पहली रैली उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी में हुई थी। उस रैली में उन्होंने दिल्ली के विकास मॉडल और खाद्य सुरक्षा योजना का जोरशोर से प्रचार किया था एवं शीला दीक्षित को चौथी बार सत्ता में लाने के लिए लोगों का समर्थन मांगा था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com