विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2016

अहमदाबाद : महिला पुलिसकर्मी और पांच अन्य ने पुराने नोट बदलवाने के नाम पर व्यापारी से 36 लाख रुपये ठगे

अहमदाबाद : महिला पुलिसकर्मी और पांच अन्य ने पुराने नोट बदलवाने के नाम पर व्यापारी से 36 लाख रुपये ठगे
प्रतीकात्मक चित्र
अहमदाबाद: पुराने अप्रचलित 500 और 1,000 रुपये के 36 लाख रुपये के नोटों को बदलने को लेकर एक महिला पुलिस कांस्टेबल और एक बैंक कर्मचारी सहित छह लोगों ने एक कारोबारी के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की.

पुलिस ने कहा कि गांधीनगर जिले में सनतेज में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मनीष पटेल ने कुछ लोगों से संपर्क किया था, जिन्होंने 36 लाख रुपये मूल्य के 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बदलवाने का वादा किया था.

सनतेज पुलिस थाना के निरीक्षक बी.एन. दवे ने कहा, 'मनीष ने अपने रिश्तेदार से इन पुराने नोटों को बदलवाने में मदद मांगी थी. इसके बाद उसे इन आरोपियों को पास ले जाया गया, जिन्होंने नए नोटों से इन्हें बदलवाने का वादा किया, लेकिन इन नोटों को वापस नहीं किया.'

पटेल ने आरोपियों को यह रकम 14 नवंबर को सौंपी थी. पैसा नहीं बदलने पर उसने पुलिस से संपर्क किया. अहमदाबाद की महिला पुलिस कांस्टेबल माया पटेल और आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी चंद्रकांत पटेल सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इन छह आरोपियों में से चंद्रकांत पटेल और निरव पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अहमदाबाद, पुराने नोट, नोटबंदी, 500 नोट, 1000 नोट, व्यापारी से धोखाधड़ी, गुजरात, Ahmedabad, Banned Notes, 500 Note, 1000 Note, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com