प्रतीकात्मक चित्र
अहमदाबाद:
अहमदाबाद से 189 यात्री और चालक दल के सदस्यों के साथ चेन्नई जाने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को रनवे पर कुछ बंदर नजर आने के कारण उड़ान रोकनी पड़ी.
सूत्रों ने बताया कि बोइंग बी 737-800 का विमान सुबह छह बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी चौकस वायु यातायात नियंत्रकों ने रनवे पर घूम रहे कुछ बंदरों को देखा.
विमान के पायलट को तुरंत इस बारे में सूचित किया गया और उड़ान रोकने के लिए कहा गया. उन्होंने बताया कि विमान धीमी गति से चल रहा था, इसलिए पायलट ने उड़ान भरने से पहले इसे रोक लिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं