विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2016

महात्मा गांधी के पोते कनुभाई गांधी गंभीर रूप से बीमार, वेंटिलेटर पर रखे गए

महात्मा गांधी के पोते कनुभाई गांधी गंभीर रूप से बीमार, वेंटिलेटर पर रखे गए
महात्‍मा गांधी के पोते कनुभाई गांधी गंभीर रूप से बीमार हैं
सूरत: महात्मा गांधी के पोते कनुभाई गांधी गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्‍हें सूरत के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

कनुभाई का गांधी जी की उंगली पकड़े मुंबई के बीच पर का फोटो बहुत पसंद किया गया था. कनुभाई गांधी बचपन भारत में बिताने के बाद अमेरिका चले गये थे, जहां उन्होंने कई साल वैज्ञानिक के तौर पर काम किया था. रिटायरमेन्ट के बाद उनके साथ धोखाधड़ी के चलते उनके सारे पैसे गबन कर लिये गये.

उसके बाद वो भारत आ गये जहां उन्हें रहने के लिए कोई जगह न होने से वो दक्षिण गुजरात के एक वृद्धाश्रम में रहे. फिर मीडिया में खबर आने के बाद उन्हें अहमदाबाद के गांधी आश्रम में लाया गया था. यहां से भी वो दर दर भटकते रहे. मीडिया में अलग-अलग खबरें आने के बाद उन्हें कई राजनेताओं ने भी मदद करने का भरोसा दिया था.

लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं रखा इसलिए आखिर वो दोबारा सूरत की एक संस्था में रह रहे थे जहां कुछ दिन पहले उनका स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया. जहां पर वो पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रखे गये हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कनुभाई गांधी, महात्मा गांधी के पोते, सूरत, अस्‍पताल में गांधी जी के पोते, वेंटिलेटर, Kanubhai Gandhi, Surat, Mahatma Gandhi’s Grandson, Ventilator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com