प्रतीकात्मक फोटो
- पुलिस बदलना चाहती है रैली का स्थान
- कलेक्टर कार्यालय के निकट भीड़ से यातायत जाम होने की आशंका
- ऊना में गाय की खाल उतार रहे दलितों की हुई थी पिटाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:
दलित अधिकार समूहों ने आज कहा कि वह ऊना में दलितों की बर्बर ढंग से पिटाई की घटना के खिलाफ आगामी रविवार को यहां कलेक्टर कार्यालय के निकट रैली करेंगे चाहे पुलिस इस कार्यक्रम की इजाजत दे या नहीं. इस रैली के बारे में ऐलान करने के साथ समुदाय के नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ऐसा संकेत दिया है कि इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलेगी. उन्होंने भाजपा सरकार पर ‘दलित विरोधी’ होने का आरोप लगाया.
दलितों की पिटाई के विरोध में होगी रैली
बहरहाल, पुलिस ने दावा किया कि है कि उसने इन समूहों को सुझाव दिया है कि वे किसी बड़े स्थान पर रैली करें क्योंकि कलेक्टर कार्यालय के निकट भीड़ से यातायात जाम हो सकता है और अफरा-तफरी मच सकती है. बीती 11 जुलाई को ऊना में गाय की खाल उतार रहे दलितों की बर्बर ढंग से पिटाई की घटना के विरोध में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है.
भाजपा सरकार पर लगाया आरोप
ऊना दलित अत्याचार लाडत समिति के जिग्नेश मेवानी ने कहा, ‘‘यह वही स्थान है जहां ओबीसी नेता अल्पेश ठाकुर ने कुछ महीने पहले बड़ी सभा को संबोधित किया था. यह स्थान दलितों के कार्यक्रम के लिए क्यों नहीं दिया जा रहा है? यह भाजपा सरकार की दलित विरोधी मानसिकता को दिखाता है.’’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऊना दलित, विरोध में रैली, दलितों की पिटाई, अहमदाबाद, गुजरात, दलित अड़े, Una Dalit Attack, Rally Against Attack, Rally In Ahemdabad, Gujarat