विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2017

गांधीनगर : पैराग्लाइडिंग इवेंट के दौरान हादसा, हवाई स्टंट करते हुए जवान नीचे गिरा, हुआ घायल

गांधीनगर : पैराग्लाइडिंग इवेंट के दौरान हादसा, हवाई स्टंट करते हुए जवान नीचे गिरा, हुआ घायल
गांधीनगर: गांधीनगर में सोमवार को एक एयर शो था जिस दौरान पैराग्लाइडिंग के इवेंट के दौरान दुर्घटना हो गई. पैराशूट में खामी की वजह से एक जवान स्टन्ट के दौरान काफी ऊपर से नीचे गिरा और घायल हो गया. वीडियो में देखा जा रहा है कि इस एयर शो में तीन जवान अपने पैराशूट से तिरंगा झंडा बनाते हुए नीचे उतर रहे थे. लेकिन जब वे नीचे आने लगे तो हवा थोड़ी तेज़ होने लगी और इसकी वजह से एक जवान का संतुलन बिगड़ गया और इससे पहले की वह कुछ कर पाते वह ज़मीन पर आ गिरे.

देखें वीडियो

जवान के पैर में चोट आई है और वह किसी भी तरह के खतरे के बाहर है. वह ज़मीन पर काफी ज़ोर से गिरे हैं लेकिन घटना इतनी जबरदस्त थी कि आसपास देखने वाले लोग भी चौंक गए थे. हालांकि मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने फुर्ती दिखाते हुए जवान को अस्पताल ले गई और फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि वह पूरी तरह खतरे से बाहर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गांधीनगर, पैराग्लाइडिंग, हवा में हादसा, Gandhinagar, Paragliding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com