विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2016

भोपाल एनकाउंटर में मारे गये मुजीब के परिजनों ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप, जांच की मांग

भोपाल एनकाउंटर में मारे गये मुजीब के परिजनों ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप, जांच की मांग
भोपाल एनकाउंटर (फाइल फोटो)
अहमदाबाद: भोपाल एनकाउंटर में मारे गये सि‍मी के सदस्‍य मुजीब शेख का जनाज़ा अहमदाबाद के उसके घर जुहापुरा में बुधवार को निकाला गया. जनाज़े के बाद शेख की मां मुमताज परवीन ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को गलत ढंग से मारा गया है और उनके पास कोई हथियार नहीं थे.

मुमताज़ परवीन ने कहा कि उनके बेटे की निर्मम हत्या की गई है. ये हत्याएं किसी साज़िश के तहत की गई हैं. दूसरी ओर स्वयंसेवी संगठनों का आरोप है कि गुजरात में सोहराबुद्दीन से लेकर इशरत जहां जैसे फर्जी मुठभेड़ों की सीरीज में भोपाल एनकाउंटर आगे की कड़ी है और इसकी भी जांच होनी चाहिए.

गुजरात जन आंदोलन के कंवेनर गौतम ठाकर ने कहा कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जानी चाहिए. सरकार की किसी एजेंसी की जांच पर विश्वास नहीं किया जा सकता. महत्वपूर्ण है कि शेख 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में भी आरोपी है. उस पर रेकी करके ब्लास्ट के लिए सामान मुहैया करवाने का आरोप है.

इस घटना के बाद गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद की साबरमती जेल में भी विशेष जांच की क्योंकि पिछले साल साबरमती जेल में भी सुरंग खोदकर बम ब्लास्ट के आरोपी भागने की तैयारी कर रहे थे लेकिन समय रहते पकड़े गये थे. 31 अक्‍टूबर को सिमी के 8 आरोपी भोपाल जेल से दीवार फांदकर भागे थे और देर बाद मेंउनका एनकाउंटर कर दिया गया था. मध्य प्रदेश पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भोपाल एनकाउंटर, सिमी सदस्‍य, मुजीब शेख, फर्जी मुठभेड़, जांच की मांग, Bhopal Encounter, SIMI Activists, Mujib Sheikh, Fake Encounter, Demand Of Impartial Inquiry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com