विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2017

अहमदाबाद : छात्रा ने बनाई दो की जगह एक चोटी, स्कूल में सजा मिली- 200 उठक-बैठक...

अहमदाबाद के मणिनगर इलाके की ललिता ग्रीन लोन्स स्कूल में छात्राओं को दी गई सख्त सजा

अहमदाबाद : छात्रा ने बनाई दो की जगह एक चोटी, स्कूल में सजा मिली- 200 उठक-बैठक...
अहमदाबाद के ललिता ग्रीन लोन्स स्कूल में दो चोटी बनाकर नहीं आने वाली छात्राओं को सख्त सजा दी गई.
  • सीसीटीवी में कैद हुईं स्कूल में छात्राओं की उठक-बैठक की तस्वीरें
  • तबियत बिगड़ने पर एक छात्रा को अस्पताल में दाखिल करना पड़ा
  • सिर पर चोट लगी होने से छात्रा ने बनाई थी एक चोटी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद: अहमदाबाद के ललिता ग्रीन लोन्स स्कूल में छात्राओं का दो चोटी बनाकर स्कूल आना अनिवार्य है. दो की जगह एक चोटी बनाना इतनी गंभीर अनुशासनहीनता है कि इसके लिए दी गई सख्त सजा के कारण एक छात्रा को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. स्कूल प्रशासन ने यह नियम तोड़ने वाली छात्राओं से आधे घंटे तक उठक-बैठक कराई. इससे एक छात्रा की तबियत बिगड़ गई और फिर उसे अस्पताल में दाखिल करना पड़ा.

अहमदाबाद के मणिनगर इलाके की ललिता ग्रीन लोन्स स्कूल में छात्राओं को कथित अनुशासनहीनता की सख्त सजा दी गई. इस सजा से पस्त होकर अस्पताल में दाखिल हुई पांचवी की छात्रा के मुताबिक उसने एक चोटी बनाई थी, जिसके चलते यह सजा दी गई.

स्कूल में दो चोटी बनाकर आना जरूरी है. छात्रा को सिर पर चोट लगी थी जिसके कारण उसने दो चोटी नहीं बनाई थीं. छात्रा के मुताबिक इस गलती के लिए उससे 200 उठक-बैठक कराई गईं. इस मशक्कत से छात्रा के पांवों की मांस पेशियां खिंच गईं. वह इस हालत में पहुंच गई कि ठीक से चल भी नहीं पा रही थी. आखिर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार हुआ. फिलहाल उसकी तबियत ठीक बताई जा रही है. छात्राओं से उठक-बैठक कराने की तस्वीरें भी सीसीटीवी में कैद हो गई हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com