महिला दो-पहिया वाहन चला रही थी तभी पतंग की डोर से उनका गला कट गया (प्रतीकात्मक चित्र)
- दो-पहिया वाहन से जा रही थी महिला
- तभी पतंग की डोर से गला कट गया
- ज्यादा खून बहने से अस्पताल में मौत हो गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:
अहमदाबाद में रविवार को दो-पहिया वाहन से जा रही एक महिला की गर्दन पतंग की डोर से कट जाने के कारण मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मालतीबेन लंगादिया दो पहिया गाड़ी चला रही थी तभी डोर से उनका गला कट गया. ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई.
पालडी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मालतीबेन धरनीधर पुल से गुजर रही थी तभी पतंग के धागे से गला कट गया. उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ज्यादा खून बहने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.' उन्होंने बताया कि वसना क्षेत्र की रहने वाली मालतीबेन अंबावाडी जा रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई.
इसी तरह की घटना में, दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के कंकवाडी गांव में पतंग का पीछा करते समय 12-वर्षीय एक बालक की बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गई. अचान टंडेल पतंग का पीछा करते हुए खेत में पहुंच गया और बिजली के तार की चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)