विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2020

फ्लाइट में सफर कर रहा था 'कोरोना वायरस' का संदिग्ध मरीज, तो विमान की खिड़की से कूदा पायलट

यह सब हुआ 20 मार्च को. घटना पुणे से दिल्ली आ रहे एयर एशिया इंडिया के प्लेन I5-732 की है. यात्रियों की बाद में जांच की गई और उनकी जांच नेगेटिव निकली. 

Also Read in
फ्लाइट में सफर कर रहा था 'कोरोना वायरस' का संदिग्ध मरीज, तो विमान की खिड़की से कूदा पायलट
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की दहशत
  • अब तक हो चुकी हैं 11000 से ज्यादा मौत
  • देश में कोरोना वायरस से 7 लोगों की मौत
नई दिल्ली:

पिछले शुक्रवार को एयर एशिया इंडिया की पुणे-दिल्ली फ्लाइट में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब पता चला कि फ्लाइट में कोरोना वायरस (Coronavirus) का एक संदिग्ध मरीज यात्रा कर रहा है. कोरोना से संक्रमित इस यात्री की खबर मिलने पर विमान के दूसरे यात्री और क्रू के सदस्य इतने घबरा गए कि लैंडिंग के बाद पायलट-इन-कमांड ने कॉकपिट में लगी खिड़की से कूदकर बाहर निकलना तय किया. यह रास्ता दूसरा होता है., जो कि कॉकपिट में एक स्लाइडिंग विंडो होती है. 

यह सब हुआ 20 मार्च को. घटना पुणे से दिल्ली आ रहे एयर एशिया इंडिया के प्लेन I5-732 की है. यात्रियों की बाद में जांच की गई और उनकी जांच नेगेटिव निकली. इस बारे में एयर एशिया इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, '20 मार्च 2020 को I5-732 प्लेन में पुणे से नई दिल्ली फ्लाइट में COVID-19  (Coronavirus) के संदिग्ध यात्री के सवार होने का मामला सामने आया था.'

Coronavirus: देश के 80 छोटे-बड़े शहरों को कर दिया गया लॉकडाउन, क्या आप जानते हैं इसके मायने?

पहली पंक्ति में बैठे संदिग्ध यात्री की वजह से दहशत का माहौल बन गया था. यात्रियों की बाद में जांच की गई और सभी का टेस्ट नेगेटिव आया. सुरक्षा उपाय के रूप में लैंडिंग के बाद विमान को अलग खड़ा किया गया था. यात्रियों को पीछे के रास्ते उतारा गया.

प्रवक्ता ने कहा कि विमान की सफाई की गई और उसे सेनेटाइज किया गया. 

प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे चालक दल इस प्रकृति की घटनाओं से निपटने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं. इसके साथ ही हम मौजूदा परिस्थितियों में अत्यंत सावधानी के साथ यात्रियों की सेवा जारी रखने में उनके समर्पण के लिए हमारी प्रशंसा दर्ज करना चाहेंगे.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, AirAsia, Corona In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com