- चॉकलेट डे के दिन घर बनाएं चॉकलेट और पार्टनर को करें इंप्रेस.
- यहां जानें घर पर चॉकलेट (Chocolate) बनाने के आसान तरीके.
- वैलेंटाइन डे वीक में तीसरे दिन मनाया जाता है चॉकलेट डे.
Happy Chocolate Day 2020: वैलेंटाइट वीक चल रहा है यह वीक 7 फरवरी रोज डे (Rose Day) से शुरू होकर 14 फरवरी वैलेंटाइन डे (Valentine Day) तक चलता है. इसके बीच लोग अपने साथी के लिए अलग-अलग दिन मनाते हैं, 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day) मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को चॉकलेट डे की फोटो (Chocolate Day Photo) शुभकामना देने के लिए भेजते हैं. रोज देकर प्रपोज करने के बाद अगले दिन चॉकलेट डे (Chocolate Day) रिश्ते में मिठास घोलने का काम करता है. चॉकलेट डे के अलगे दिन टेडी डे (Teddy Day) मनाया जाता है. यह खास तरह का गिफ्ट प्यार जताने का एक अनोखा तरीका माना जाता है. चॉकलेट का महत्व (Significance Of Chocolates) आप सभी जानते होंगे. ज्यादातर लोगों को चॉकलेट खाना काफी पसंद होता है. चॉकलेट खाने के कई फायदे (Benefits Of Chocolate) भी होते हैं. इसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ ही जाता है और इसे एक बार खाने के बाद आप इसका स्वाद नहीं भूल पाते. यही लोगों की इसके प्रति दीवानगी का कारण भी है. कई लोग अब गिफ्ट (Gift) के तौर पर भी चॉकलेट के डिब्बे ही देने लगे हैं. लगातार बढ़ रहा चॉकलेट (Chocolate) का क्रेज अब लोगों के किचन तक जा पहुंचा है. बाजार में कई प्रकार के चॉकलेट आपको मिल जाएंगी, लेकिन यह चॉकलेट आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं. आप चाहते हैं कि आप मजे से चॉकलेट भी खाएं और कोई नुकसान भी न हो तो हम बता रहे हैं घर पर चॉकलेट बनाने की ऐसी ही विधि (Chocolate Recipe) के बारे में. इस चॉकलेट को आप काफी समय तक स्टोर भी करके रख सकते हैं. बड़े हों चाहे छोटे बच्चे सभी इसका मजा ले सकते हैं.
चॉकलेट डे पर देंगे ये तोहफा, तो प्रोमिस डे (Promise Day) पर मिलेगा प्यार का वादा...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Happy Chocolate Day 2020: घर पर अपने हाथों से बनाएं चॉकलेट पार्टनर होगा इंप्रेसचॉकलेट बनाने की विधि : आपका चॉकलेट खाने को बेताब हो रहे हों लेकिन आपका घर से बाहर जाने का मन नहीं कर रहा हो तो आप घर पर ही चॉकलेट बना सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी आसान विधि बता रहे है जिसे अपनाकर आप खुद घर में स्वादिष्ट चॉकलेट बना सकते हैं और उसको सबके साथ बांट सकते हो.
सामग्री (Ingredients) :
1. 1/3 (पौना) कटोरी फ्रेश मक्खन (Fresh Butter)
2. 11/4 (सवा) कटोरी पीसी शक्कर
3. 2 कटोरी दूध पाउडर (Milk Powder)
4. 1/2 ( आधा ) कटोरी बौर्नवीटा (Baurnavita)
5. 1/2 (आधा) कटोरी कोको पाउडर (Cocoa Powder)
क्या डायबिटीज में पका हुआ केला खाना चाहिए? पके हुए केले का कैसे करें इस्तेमाल, जानें फायदे और नुकसान
विधि (recipes) :
स्टेप 1 : सबसें पहले आप बौर्नवीटा, दूध पाउडर और कोको पाउडर लेकर उसे मिक्सी में डालें और इसे अच्छी तरह से पीस लें. ताकि तीनों अच्छे से मिक्स हो जाएं.
स्टेप 2 : उसकें बाद आप कढ़ाई को गर्म करके उसमें मक्खन डालें और जब तक वो अच्छी तरह पिंघल ना जाएं आप उसे हिलाते रहें.
स्टेप 3 : मक्खन के पिघलने के बाद आप इसमें पीसी हुई शक्कर डाल दें और फिर आप इसमें बौर्नवीटा, दूध पाउडर और कोको पाउडर का मिक्स किया हुआ पाउडर डालकर इसे अच्छे से मिलायें.
Improve Sex Life: सेक्स पावर बढ़ाएंगे ये 10 फूड, आज ही करें ट्राई...
Happy Chocolate Day 2020: घर पर बनी चॉकलेट से साथी को दें स्पेशल गिफ्ट स्टेप 4 : जब यह पेस्ट गिला या गाढ़ा होने लगे, तब इसे अच्छे से 2 मिनट तक फेटे और फिर घी लगी हुई थाली में डालकर जमा दें.
स्टेप 5 : इसके बाद अप चॉकलेट को कुछ देर के लिए ठंडा होने और जमने के लिए छोड़ दें. लगभग 15 से 20 मिनट में आपकी चॉकलेट सही आकर लेकर तैयार हो जायेगी.
स्टेप 6 : आप चॉकलेट को छोटे-छोटे पीस में काट लें और सभी के साथ स्वादिष्ट चॉकलेट का मजा लें.
इस तरह से आप अपने घर में ही चॉकलेट बना सकतें है और अपनें पार्टनर को खुश कर सकतें है. इस विधि से आप आसानी से और टेस्टी चॉकलेट बना सकती है.
और खबरों के लिए क्लिक करें
Natural Aphrodisiacs, Boost Libido: यौन शक्ति बढ़ाने के काम आएंगे ये 4 फूड
Pregnancy Diet: प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए? जानें क्यों लगती है प्रेगनेंसी में ज्यादा भूख
Bhumi Pednekar ने खोला अपनी फिटनेस का राज, कहा मैंने कभी डाइटीशियन से नहीं ली राय...
हरा चना पाचन के लिए है लाजवाब, ब्लड शुगर और वजन को भी रखेगा कंट्रोल! जानें और भी कई शानदार फायदे
Kiara Advani ने शेयर किया फेवरेट ब्रेकफास्ट मील, जो उन्हें रखता है दिनभर एनर्जेटिक!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं