विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2019

इस बार सर्दी में मजा लें इन स्वादिष्ट अचार का, ट्राई करें ये रेसिपीज

अचार खाने के साथ सर्व की जाने वाली एक ऐसी साइड डिश है जो खाने का स्वाद बढ़ा देती है. भारत में आपको अलग-अलग प्रकार के अचार देखने को मिलेंगे.

इस बार सर्दी में मजा लें इन स्वादिष्ट अचार का, ट्राई करें ये रेसिपीज
  • सही विधि और तकनीक के साथ एक बढ़िया अचार तैयार किया जा सकता है.
  • कई बार अचार मौसम के अनुसार भी अचार डाला जाता है.
  • इसके लिए आपको कुछ मौसमी सब्जियों की जरूरत होती है.

अचार खाने के साथ सर्व की जाने वाली एक ऐसी साइड डिश है जो खाने का स्वाद बढ़ा देती है. भारत में आपको अलग-अलग प्रकार के अचार देखने को मिलेंगे. कई घरों में देखा जाता है कि लोग परांठे और दाल चावल के साथ आज भी अचार खाना पसंद करते हैं. अचार खास बनता है उसमें डाले जाने वाले मसालों से. सही विधि और तकनीक के साथ एक बढ़िया अचार तैयार किया जा सकता है और इसी वजह से अचार लम्बे समय तक चलते हैं. वैसे तो आम का अचार बहुत ही लोकप्रिय है लेकिन, कई बार अचार मौसम के अनुसार भी अचार डाला जाता है, जैसे आम सिर्फ गर्मियों में ही मिलते हैं, इसी वजह से गर्मी के मौसम में आम का अचार बनाकर पूरे साल इसके स्वाद का मजा लिया जा सकता है. हालांकि, मौसम की बात करें तो सर्दी में भी अचार बनाया जा सकता है, बस इसके लिए आपको कुछ मौसमी सब्जियों की जरूरत होती है, इसी बात को ध्यान में रखकर हम अचार की कुछ चुनिंदा रेसिपीज़ लेकर आए हैं जिन्हें इस बार सर्दी के मौसम में आप भी तैयार कर सकते हैं.

तो देर किस बात डालते हैं एक नजर इन रेसिपीज़ पर:

Cooking Tips: आपके गेस्ट्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा यह मसालेदार चिकन लॉलीपॉप

गाजर का अचार

सबसे पहले हम बात करेंगे गाजर के अचार की. सर्दियों के मौसम में बाजार में खूब गाजर मिलती है. गाजर के हलवे का मजा तो काफी लिया जाता है मगर इस मौसम में खाने के साथ गाजर का अचार खूब खाया जाता है. इसे एक बार बना लेने के बाद आप कई हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं. इसे  गाजर, सरसों का पाउडर, नमक, सरसों के तेल के साथ इस अचार को बनाया जाता है.

625 achaar

अदरक का अचार 

सर्दी के मौसम में अदरक का अचार भी काफी अच्छा लगता है. इसे सिर्फ चार सामग्री, नींबू, अदरक, नमक और सिरके से तैयार किया जाता है. अदरक को छिलने के बाद उसको काट लिया जाता है और उसमें सिरका और नींबू का रस डालकर छोड़ दिया जाता है. यह अचार हल्के गुलाबी रंग का दिखता है.

गोभी शलजम का अचार 

सर्दियों में लोगों को तीखा खाना अच्छा लगता है. अगर आप रोज़ के खाने के साथ नया स्वाद  चाहते हैं तो इस बार सर्दी में ट्राई करें गोभी शलजम का यह खट्टा-मीठा आचार. गोभी शलजम के अचार की खास बात यह है कि आपको इसके लिए ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस अचार को आप सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं.

आंवले का अचार (गूज़बेरी रेलिश) 

आंवले के सेवन को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. वैसे तो आंवले का स्वाद खट्टा और हल्का कसेला सा लगता है लेकिन, आप चाहें तो इसका अचार बनाकर खा सकते हैं. इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है मगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह अचार अच्छा है साथ ही आवंले को विटामिन सी का अच्छा स्रोत में भी जाना जाता है.
 

Indian Cooking Tips: घर पर कैसे बनाएं स्टफ्ड पनियारम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cooking Tips, Pickles, Winter Season
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com