विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2019

तो इस वजह से खाने में किया जाता है केसर का इस्तेमाल, ट्राई करें ये रेसिपीज़

केसर एक ऐसी सामग्री है जिसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक से लेकर ढेर सारे व्यंजनों में किया जाता है. केसर एक बहुत ही लोकप्रिय मसाला है जिसकी दुनियाभर में काफी कीमत है. ​केसर की उत्पति क्रॉकस सटाइवस फूल से होती है.

तो इस वजह से खाने में किया जाता है केसर का इस्तेमाल, ट्राई करें ये रेसिपीज़
  • केसर एक बहुत ही लोकप्रिय मसाला है .
  • केसर की उत्पति क्रॉकस सटाइवस फूल से होती है.
  • आमतौर पर मिठाईयों और बिरयानी में केसर का डाला जाता है.

केसर एक ऐसी सामग्री है जिसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक से लेकर ढेर सारे व्यंजनों में किया जाता है. केसर एक बहुत ही लोकप्रिय मसाला है जिसकी दुनियाभर में काफी कीमत है. ​केसर की उत्पति क्रॉकस सटाइवस फूल से होती है. केसर को सैफरन, जाफरान और कुमकुम नाम से भी जाना जाता है. केसर में काफी गुण होते हैं जिनके बारे में शायद ज्यादातर लोगों को पता न हो, इतना ही नहीं यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है जो आपकी इम्यूनिटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है और इसी वजह से बहुत से लोग सर्दी के मौसम में केसर वाले दूध का सेवन करते हैं. आपने अक्सर देखा होगा गर्भावस्था में महिलाओं को केसर वाला दूध पीने के लिए दिया जाता है क्योंकि, गर्भावस्था में होने वाली तकलीफों से भी महिलाओं को लाभ मिलता है.

केसर में महक होती है जिसकी वजह से व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसे डालते ही किसी भी डिश का रंग बदल जाता है, यह खाने का स्वाद बढ़ा देता है. आमतौर पर मिठाईयों और बिरयानी में केसर का डाला जाता है. केसर का उपयोग करते वक्त उसके असली और नकली होने की परख भी कर  लेनी चाहिए. इसके लिए आप थोड़े से गर्म पानी या दूध में केसर डालें अगर वह तुरंत रंग छोड़ देता है तो समझ जाइए की यह मिलावटी है. ध्यान रखिए असली केसर अपना रंग कम से कम 10 से 15 मिनट के अंदर छोड़ेगा. अगर आप भी केसर से बनें व्यंजनों का मजा लेना चाहते हैं तो हमारी यह लिस्ट आपकी मदद कर सकती है.

मानसून में स्ट्रीट फूड खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें हेल्दी दही पूरी की यह स्वादिष्ट रेसिपी

चलिए डालते हैं एक नजर केसर से बनें व्यंजनों पर:

केसरी श्रीखंड

यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और लोक​प्रिय डिजर्ट है जिसे भारत में खास मौकों और त्योहारों पर बनाया जाता है. केसर श्रीखंड दही, इलाइची और केसर वाले दूध को मिलाकर बनाया जाता है. इसे ठंडा करके ड्राई फ्रूट्स से गार्निश किया जाता है.

khc2k8pg

​केसरी साबुदाना खिचड़ी

वैसे तो यह खिचड़ी नवरात्रि के दौरान बनाई जाती है लेकिन काफी लोग इसे आम दिनों में भी खाना पसंद करते हैं. साबुदाना या सागों को पूरी रात पानी में भिगोया जाता है. इसके बाद इसमें मूंगफली, आलू, मिर्च, मसाले और केसर डालकर बनाया जाता है. इसे हरा धनिया डालकर गार्निश किया जाता है. इसे आप दही के साथ सर्व कर सकते हैं.

जानिए चने से होने वाले फायदों के बारे में, इस तरह आहार में करें शामिल

f7a43iro

केसरिया दूध

केसरिया दूध बनाने में बहुत ही आसान है, चंद मिनटों में इसे दूध में ​चीनी, इलाइची और केसर डालकर बनाया जाता है. जब दूध पककर तैयार हो जाता है तो आखिरी में इसे पिस्ते और बादाम से गार्निश किया जाता है.

a47ti1v8

केसर कुल्फी

 कुल्फी को दूध और चीनी से तैयार किया गया है, इसमें फ्लेवर देने के लिए केसर और इलाइची के साथ ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इस केसर कुल्फी को बनाने में आपको मात्र 35 मिनट ही लगेंगे.

kb3r62jg

मटन बिरयानी

इसे बनाने के लिए चावलों को केसर के दूध में पकाया जाता है. इसके अलावा ​मटन बिरयानी में तेजपत्ता, बड़ी इलाइची, लौंग, चक्रफूल, दालचीनी जैसे साबुत मसाले डालें जाते हैं और यही मसाले बिरयानी को अलग स्वाद देते हैं. बासमती चावलों में मटन को मैरीनेट करके डाला जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kesar, Kesar Recipes, Saffron, Kesar Benefits, Kesar Recipes In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com