विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2020

अगर आप भी हैं डोसा खाने के शौकीन तो ट्राई करें इस हेल्दी Palak Dosa रेसिपी को

क्या आपको भी हर दिन साउथ इंडियन खाना बहुत पसंद है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. इस बात में कोई शक नहीं है कि डोसा बहुत से लोगों की फेवरेट​ डिश है.

अगर आप भी हैं डोसा खाने के शौकीन तो ट्राई करें इस हेल्दी Palak Dosa रेसिपी को
  • डोसा बहुत से लोगों की फेवरेट​ डिश है.
  • आलू के एक स्वादिष्ट मिश्रण के साथ तैयार किया जाता है.
  • यह किसी भी समय के लिए एकदम उत्तम भोजन है.

Palak Dosa Recipe: क्या आपको भी हर दिन साउथ इंडियन खाना बहुत पसंद है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. इस बात में कोई शक नहीं है कि डोसा बहुत से लोगों की फेवरेट​ डिश है. एक पेपर की जितनी परतदार रोटी को आलू के एक स्वादिष्ट मिश्रण के साथ तैयार किया जाता है, इसे सांभर या फिर चटनी के साथ सर्व किया जाता है, यह किसी भी समय के लिए एकदम उत्तम भोजन है. डोसे  को अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है - जैसे प्लेन डोसा, बटर डोसा, रवा डोसा. अगर आपको अपनी डाइट में विविधता के साथ हेल्दी चीजें भी पसंद करते हैं तो आपको यह पालक डोसा भी जरूर ट्राई करना चाहिए. अपने पसंदीदा साउथ इंडियन मील में हरी पत्तेदार पालक की सब्जी को जोड़कर उसे हेल्दी ट्विस्ट दें. 

पालक पोषक तत्वों, विशेष रूप से लोहा, विटामिन ए, सी और के, प्रोटीन, मैग्नीशियम, लोहा और मैंगनीज से भरा हुआ है. यह दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा भोजन है, इसके अलावा यह दृष्टि में सुधार और प्रतिरक्षा को भी बढ़ा सकता है. इसलिए, इस हरी सब्जी का अधिक से अधिक सेवन करना एक अच्छा विचार है. इसका ताजा हरा रंग आपके भोजन को और भी आकर्षक बनाता है!

यह पालक डोसा एक पौष्टिक, स्वास्थ्यप्रद भोजन है जिसे आप नाश्ते, दोपहर या रात के भोजन में भी ले सकते हैं. यह हेल्दी डोसा इतना स्वादिष्ट है कि बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा.

Protein Rich: तवे पर कैसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक पनीर टिक्का (Recipe Video Inside)

पालक डोसा (Palak Dosa) की रेसिपी:

सामग्री:

3 कप डोसा बैटर

1 कप पालक

2 चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

नमक और काली मिर्च स्वाद के लिए

1-2 हरी मिर्च

घी कुकिंग के लिए                                     

तरीका:

1 - पालक के पत्तों को धोकर उबाल लें. एक्ट्रा पानी को निकाल लें और पत्तियों को पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.

2 - एक बड़े बाउल में डोसा बैटर डालें. आप चाहे तो स्टोर से भी डोसा बैटर खरीद कर डोसा बैटर का उपयोग कर सकते हैं या इस घर पर बना सकते हैं.

3 - बैटर में पालक का पेस्ट डालें. इसके अलावा, अदरक-लहसुन पेस्ट, और अन्य सभी मसाले डालें. इसे एक अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं. अगर आप चाहें तो बैटर में कुछ कटे हुए प्याज़ भी डाल सकते हैं.

4 - एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा घी गरम करें और उस पर एक करछी भरकर बैटर डालें. इसे गोल घेरे में फैलाएं और पकने दें. दूसरी तरफ से भी पकाने के लिए इसे पलटें.

5 - कुछ धनिये की पत्ती डालें, अगर आप इसे बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो आप इसे कद्दूकस किए हुए पनीर से भी गार्निश कर सकते हैं.

नोट: इस रेसिपी से आप 3-4 पालक डोसे बना सकते हैं.

इस झटपट तैयार होने वाले डोसे को सांभर और चटनी के साथ परोसें, या फिर टमाटर केचप के साथ आप इस मजेदार डोसे का आनंद ले सकते हैं.

घर पर होने वाली डिनर पार्टी में इन सात बेहतरीन कबाब रेसिपीज को करें ट्राई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dosa, Palak, Spinach, Healthy Dosa, Dosa Reipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com