विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2020

उत्तपम से लेकर पोहा सोया से बनाएं जाने वाली इन High Protein रेसिपीज़ को ब्रेकफास्ट में करें शामिल

एक स्वस्थ शरीर वह है जो सभी आवश्यक पोषक तत्वों से संपन्न है. प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण मैक्रो-पोषक तत्वों में से एक है जिसका भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए.

उत्तपम से लेकर पोहा सोया से बनाएं जाने वाली इन High Protein रेसिपीज़ को ब्रेकफास्ट में करें शामिल
  • स्वस्थ शरीर वह है जो सभी आवश्यक पोषक तत्वों से संपन्न है.
  • प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण मैक्रो-पोषक तत्वों में से एक है.
  • मांसपेशियों की मजबूती बनाए रखने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है.

एक स्वस्थ शरीर वह है जो सभी आवश्यक पोषक तत्वों से संपन्न है. प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण मैक्रो-पोषक तत्वों में से एक है जिसका भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए. हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती बनाए रखने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है, और त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा होता है. पोषक तत्व को वजन घटाने के लिए भी जाना जाता है क्योंकि यह तृप्ति की भावना उत्पन्न करता है. हर दिन प्रोटीनयुक्त नाश्ता करने से आपके शरीर और मस्तिष्क को ऊर्जा और शक्ति के साथ सशक्त बनाने की क्षमता भी रखता है. इसी वजह अंडा एक ऐसा लोकप्रिय भोजन है जिसे लोग ज्यादातर अपने भोजन में शामिल करते हैं.

अंडा हमेशा सबसे सुरक्षित विकल्प होता है क्योंकि इसे नाश्ते के लिए कई तरह के व्यंजनों में बदला जा सकता है. लेकिन, जो लोग शाकाहारी भोजन का सख्ती से पालन करते हैं, उन्हें इसे खाने से बचते हैं. उनके लिए, सोया एक बहुत ही बढ़िया प्लांट बेस्ड प्रोटीन विकल्प है. यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा संकलित पोषण संबंधी आंकड़ों के अनुसार, सोया चंक्स या सोया ग्रेन्यूल्स के 100 ग्राम में 52.4 ग्राम प्रोटीन होता है.

चाहे आप शाकाहारी हैं या मांसाहारी, अपने नाश्ते के आहार को समृद्ध बनाने के लिए सोया को चुन सकते हैं. यहां सोया से बनाएं जाने वाले चार नाश्ते के व्यंजन दिए गए हैं जिन्हें आप घर पर आजमा सकते हैं.

Steamed Snacks For Weight Loss: ये 4 चार स्वादिष्ट स्टीम्ड स्नैक्स करेंगे आपकी क्रेविंग को शांत

प्रोटीन रिच सोया ब्रेकफास्ट रेसिपीज़

सोया पोहा

पोहा नाश्ते में लिया जाने वाला एक लोकप्रिय व्यंजन है. इस स्वादिष्ट और टैंगी डिश को चावल के चिड़वे से बनाया जाता है. मगर इसे सेहतमंद बनाने के लिए सोया के साथ सब्जियों को शामिल कर तैयार करें, आप सभी को यह डिश बहुत पसंद आएगी.

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें

bjeg85eg

सोया उत्तपम

अगर पोहे को अन्य कोई चीज चुनौती दे सकती हैं, तो वह है उत्तपम. उत्तपम एक और प्रिय नाश्ता विकल्प है. आप सोया फ्लेक्स के साथ उड़द दाल, चना दाल, सरसों और करी पत्ते का तड़का देकर सोया में मिला सकते हैं. उत्तपम बैटर के साथ मिलाया जाता है.

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें

ओट एंड सोया पेनकेक्स

स्वीट पेनकेक्स ब्रेकफास्ट हमेशा सभी के बीच हिट रहा है. ओट्स और सोया के आटे से बना यह नमकीन वर्जन स्वस्थ और प्रोटीन युक्त है. इसे चटनी, सॉस या दही के साथ परोसें और सुबह पौष्टिक भोजन का आनंद लें.

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें

सोया दूध

सोया दूध एक बेहतरीन शाकाहारी विकल्प माना जाता है, जो प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है. यह हमेशा घर पर ताजा बनाने के लिए सबसे अच्छा है. अगर आप अपने सुबह के भोजन को दूध, मिल्कशेक या स्मूदी के साथ पेयर करना पसंद करते हैं, तो सोया दूध को जोड़ने की कोशिश करें.

रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें

e036ulhg

Weight Loss Diet: वजन घटाने के लिए इन 3 आसान क्विनोआ रेसिपीज़ को अपनी वेट लॉस डाइट में करें शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High-protein Diet, Protein-rich Breakfast, Soya Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com