- श्रेया घोषाल ने 22 मई को पति के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया.
- श्रेया ने केक के साथ नए मेहमान के आने का जश्न मनाया.
- इस केक को फ़ॉन्डेंट सजावट के साथ बनाया गया है.
सिंगर श्रेया घोषाल ने 22 मई को पति शिलादित्य के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. एक हफ्ते बाद, उन्होंने स्वादिष्ट दिखने वाले केक के साथ नए मेहमान के आने का जश्न मनाया. श्रेया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस स्वीट ट्रीट की एक तस्वीर को कैप्शन के साथ शेयर किया, "हमारे बच्चे के लिए वेलकम केक." फोटो में, हम एक सफेद और नीले रंग की थीम वाला केक देख सकते हैं जिसे फ़ॉन्डेंट सजावट के साथ बनाया गया है. इसे बटन, एक फूल, छोटे पैर और टेडी बियर के आकार में विभिन्न टॉपिंग से सजाया गया था. हम निश्चित रूप से इस डिजर्ट से प्रभावित हैं, जिसे शेफ महक मांडलिक द्वारा परफेक्शन से क्यूरेट किया गया था.

Lauki Ki Barfi: बिना चाशनी और मावा के सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट लौकी की बर्फी- Video Inside
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
श्रेया घोषाल ने मार्च 2021 में अपनी प्रेग्नेंसी खबर की घोषणा की थी. सिंगर इंस्टाग्राम पर मां बनने के अपनी यात्रा की झलकियां शेयर करती रहती है. हाल ही में, श्रेया घोषाल ने हमें उनके वर्चुअल बेबी शॉवर की कुछ झलकियां दीं, जो उनके दोस्तों ने उनके लिए आयोजित की थीं. अद्भुत सजावट और मस्ती से भरी शाम के अलावा, उन्हें अपने दोस्तों और परिवार से कुछ स्वादिष्ट घर का बना बंगाली खाना भी मिला. इस स्प्रेड में आलू भाजा, बैंगुनी भाजा, पोटोल भाजा, बोरी भाजा, बसंती पुलाव, मच, डिमेर दालना और पायेश शामिल थे. यहां देखिए उनकी पोस्ट:
यम्मी केक और खाने की तस्वीरें देखने के बाद अगर आप भी थोड़ी सी मिठास क्रेविंग्स होने लगी हैं तो हमारे पास आपके लिए एक यम्मी सुझाव है. आसानी से बनने वाले मैंगो मिल्क केक में दूध, मैंगो प्यूरी, चीनी और मिल्क पाउडर की भरपूर मात्रा होती है. आप इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें इलाइची और पिस्ता भी मिला सकते हैं. यहां क्लिक करें.
अगर आपकी किचन में इस सीजन के आम खत्म हो रहे हैं, तो आप बेसिक वनीला केक ट्राई कर सकते हैं. इस स्पंजी डिजर्ट को अंडे, मैदा, वेनिला एसेंस, दूध, चीनी और बेकिंग पाउडर की मदद से बनाया जा सकता है. टी टाइम के लिए एकदम परफेक्ट नाश्ता साबित होगा. व्यंजन के लिए यहां क्लिक करें.
मोचा फ्रॉस्टिंग के साथ एक कॉफी केक खाकर आप अपनी कॉफी की लत को तृप्त करें. क्रीमी केक में कोको पाउडर, इंस्टेंट कॉफी, वेनिला, छाछ, आइसिंग शुगर और आटा होता है. केक को परोसने से पहले एक घंटे के लिए ठंडा होने दें ठंडा होने पर यह केक खाने में काफी अच्छा लगता है. व्यंजन के लिए यहां क्लिक करें.
आप फ्रूटी केक के बजाय नटी केक का विकल्प भी चुन सकते हैं. द एगलेस बादाम और काजू केक में काजू और बादाम पाउडर, घी, नारियल और इलायची के गुण होते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
वर्कफ्रंट की बात करें तो, श्रेया घोषाल के आखिरी कुछ गानों में फिल्म 'कलंक' से 'घर मोरे परदेसिया' और 2019 में रिलीज हुई 'कबीर सिंह' से 'ये आना' शामिल हैं. हिंदी फिल्मों के अलावा, श्रेया ने रिजनल सिनेमा में भी प्लेबैक सिंगिग की है. घोषाल को यूनाइडेट स्टे्टस के ओहियो राज्य द्वारा सम्मानित किया गया है, जहां गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने 26 जून 2010 को "श्रेया घोषाल दिवस" के रूप में घोषित किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं