एक दौर था जब किसी भी गानों की कॉपी दर्शकों को पहचानने में समय लगता था. लेकिन अब इंटरनेट की फास्ट स्पीड की दुनिया में यूजर्स कौनसा गाना या फिल्म किससे कॉपी की गई है. इसे पता चंद सेकंड में लगा लेते हैं. इसी बीच श्रेया घोषाल का हाल ही में रिलीज हुआ गाना भी 22 साल पुराने कल्ट रोमांटिक गाने की कॉपी बताया जा रहा है, जिसे उदित नारायण और अल्का याग्निक ने अपनी आवाज से सदाबहार बनाया था. वहीं दोनों के बीच एक कॉमन फैक्टर है हिमेश रेशमिया, जिन्होंने 22 साल पहले रिलीज हुए गाने को भी कंपोज किया था. हालांकि लिरिक्स किसी और ने लिखे थे.
22 साल पुराने गाने से इंस्पायर्ड श्रेया घोषाल का नया गाना
श्रेया घोषाल का नया गाना नवंबर में रिलीज होने को तैयार सूरज बड़जात्या की फैमिली फिल्म ये प्रेम मोल लिया का है, जिसमें लीड रोल में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगे. इसका नया गाना झुमका पटोला इन दिनों यूट्यूब पर ट्रैंड कर रहा है, जिसे दो दिन में 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने के आते ही लोगों ने 22 साल पुराने गाने से जोड़ना शुरू कर दिया है, जिसे भी हिमेश रेशमिया ने ही कंपोज किया था.हालांकि लिरिक्स सिंगर की वाइफ सोनिया कपूर ने लिखे हैं.
यह भी पढ़ें | लता मंगेशकर का 28 साल पुराना रोमांटिक हिंदी गाना, 34 सेकंड तक मलयालम लिरिक्स, रिकॉर्डिंग पर हुआ था अकेला महसूस
इस गाने से इंसपायर्ड है झुमका पटोला
झुमका पटोला गाने को जिस 22 साल पुराने गाने से इंस्पायर्ड बता रहे हैं. वह फिल्म इश्क है तुमसे का है, जिसमें बिपाशा बासु और डिनो मोरिया लीड रोल में थे. वहीं उदित नारायण और अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी थी. गाने का नाम है ओ सोनिया ओ माहिया. इसे भी हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया था. जबकि समीर अंजान ने गाने के बोल लिखे थे.
गाने के लिरिक्स पर यूजर्स का रिएक्शन
कमेंट सेक्शन में यूट्यूब यूजर्स ने खूब रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, शुरूआत ऐसी लगती है... ओ सोनिया ओ माहिया ओ जिंदगी का गुजारा तेरे बिन नहीं होना. उदित नारायण और अलका याग्निक का गाना. हिमेश रेशमिया ने ही किया था कंपोज. दूसरे यूजर ने लिखा, इस मैलोडी में अगर उदित नारायण की वॉइज जोड़ देते तो मजा आ जाता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं