विज्ञापन

श्रेया घोषाल के मुंबई वाले घर का इनसाइड वीडियो, पियानो, बालकनी के नजारे से लेकर आरामदायक इंटीरियर से है सजा

श्रेया घोषाल के मुंबई वाले घर में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ पहुंचीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें गेस्ट रूम से लेकर घर में पियानो की झलक देखने को मिल रही है.

श्रेया घोषाल के मुंबई वाले घर का इनसाइड वीडियो, पियानो, बालकनी के नजारे से लेकर आरामदायक इंटीरियर से है सजा
श्रेया घोषाल के मुंबई वाले घर का वीडियो, पियानो से लेकर बालकनी की दिखी झलक
YouTube
नई दिल्ली:

श्रेया घोषाल इंडिया की जानी मानी सिंगर हैं, जिन्होंने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मान जीते हैं. वहीं आज भी अपने गानों से फैंस का दिल जीत रही हैं. इन दिनों उनका गाना माहिया चर्चा में हैं, जिसमें वह बादशाह के साथ कोलाब करती हुई दिख रही हैं. हालांकि इससे पहले वह 'मैं हूं ना', 'जब वी मेट', 'देवदास', 'रामायण' और 'पहेली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं. जबकि हिंदी में ही नहीं बल्कि कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, बंगाली और मराठी सहित 15 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में गाने भी गा चुकी हैं. इन सालों में उन्होंने ना सिर्फ अपना करियर श्रेया घोषाल ने बनाया, जबकि एक खूबसूरत घर भी मुंबई में बनाया, जिसकी झलक उन्होंने 'फूड विद फराह' के हालिया एपिसोड में दिखाई. 

श्रेया घोषाल का मुंबई वाला घर 

अपने लेटेस्ट व्लॉग में श्रेया घोषाल के मुंबई वाले घर में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ पहुंचीं, जिनका स्वागत सिंगर ने किया. उनके घर के प्रवेश द्वार पर लकड़ी का काम किया गया है और मुख्य दरवाजे के ठीक बाहर कुछ कैबिनेट रखे हैं. अंदर एंट्री करते ही क्रीम रंग की दीवारें और हल्की पीली रोशनी मेहमानों का स्वागत करती है. लिविंग रूम 'ओपन-फ्लोर प्लान' पर बना है, जहां डाइनिंग एरिया और लाउंज एरिया जुड़ा हुआ है. 

इसके लकड़ी की एक डाइनिंग टेबल है, जिसके साथ एक बेंच और चार कुर्सियां लगी हैं. डाइनिंग टेबल के बगल में एक काला पियानो रखा है, जिसका इस्तेमाल सिंगर रिहर्सल के लिए करती हैं. लिविंग एरिया में बैठने के लिए घुमावदार जगह है. जहां एल शेप में दो बेज सोफे रखे हैं और कॉफी टेबल के चारों ओर नारंगी-भूरे रंग की कुर्सियां लगी हैं.

ये भी पढ़ें- 53 साल पुरानी धर्मेंद्र, विजय और जीनत की फिल्म, 5 गानों से 70s का रॉकस्टार बना नया एक्टर, आमिर खान का है चचेरा भाई 
  
लिविंग रूम और खूबसूरत बालकनी 

श्रेया घोषाल के लिविंग रूम में टीवी लगाने के बजाय, बैठने की व्यवस्था इस तरह की गई है कि सबका ध्यान बालकनी और वहां से दिखने वाले शानदार शहर के नजारे की ओर पड़े. बालकनी में कई पौधे लगे हैं और आमने-सामने दो लकड़ी की कुर्सियां रखी हैं, जो सुबह या शाम की चाय पीने के लिए एक बेहतरीन जगह हैं. गेस्ट रूम में सिंगर अपने वाद्ययंत्रों के साथ रिहर्सल करती हैं. इस रुम में एक 'वॉल बेड' लगवाया गया है.  

किचन भी है बेहद खास

श्रेया घोषाल के किचन में काले रंग का काउंटरटॉप और सफेद कैबिनेट लगे हैं. इसमें थोड़ा रंग जोड़ने के लिए, काउंटर के पीछे प्रिंटेड टाइलें लगाई गई हैं. लंच के लिए, सिंगर ने बंगाली 'भेतकी' (एक प्रकार की मछली) बनाई. इसके अलावा मेन्यू में फराह खान का "मशहूर" रोस्ट चिकन भी शामिल था. 

श्रेया घोषाल के पॉपुलर गाने 

श्रेया घोषाल के पॉपुलर गानों की लिस्ट में तुम क्या मिले, समझावां, जादू है नशा है, तेरी ओर, मनवा लागे, चिकनी चमेली और डोला रे डोला जैसे सुपरहिट सॉन्ग शामिल हैं. वहीं इन दिनों ये प्रेम मोल लिया में श्रेया घोषाल के गाने खूब वायरल हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- अमर अर्शी का 1991 में आया पंजाबी भांगड़ा गीत, 25 साल बाद बॉलीवुड ने किया रिमिक्स, बादशाह के रैप, नेहा कक्कड़ की आवाज ने बनाया पार्टी गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreya Ghoshal, Shreya Ghoshal House, Shreya Ghoshal Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com