- मान्यता है कि कलश स्थापना मां दुर्गा का आह्वान है
- नवरात्रि की शुरूआत कलश स्थापना के साथ होती है
- नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है.
Navratri 2020: कल है नवरात्र का पहला दिन, माना जा रहा है कि ऐसा महासंयोग 58 साल बाद बन रहा है. ये शुभ योग नवरात्रि को खास बना रहे हैं. इस दौरान मां दुर्गा को लाल वस्त्र, फल और फूल अर्पित करने से आपको काफी लाभ मिलेगा. इस बीच दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं. इस बार शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक रहेगी. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है. और इसी दिन घटस्थापना भी करते हैं. जिसे कलश स्थापना भी कहा जाता है. जौ बोने के साथ-साथ ज्योति भी जलाई जाती है. पूरे विधि-विधान से नवरात्रि के व्रत रखने वालों को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मान्यता है कि कलश स्थापना मां दुर्गा का आह्वान है, और शक्ति की इस देवी का नवरात्रि से पहले वंदन करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे देवी मां 9 दिनों तक घरों में विराजमान रहकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं. नवरात्रि की शुरूआत कलश स्थापना के साथ होती है. कलश स्थापना और पूजा की विशेष तैयारी की जाती है. इस लिए पूजन का समान पहले से ही तैयार कर लें. जिससे आपकी पूजा में कोई बाधा ना आए. तो चलिए हम आपको बताते है क्या समान चाहिए नवरात्र पूजा के लिए.
पूजा सामग्रीः
लाल रंग मां दुर्गा को अधिक पसंद माना जाता है. मां के लिए लाल चुनरी, कुमकुम, मिट्टी का पात्र, जौ, साफ की हुई मिट्टी, जल से भरा हुआ सोना, चांदी, तांबा, पीतल या मिट्टी का कलश, लाल सूत्र, मौली, इलाइची, लौंग, कपूर, साबुत सुपारी, साबुत चावल, सिक्के, अशोक या आम के पांच पत्ते, पानी वाला नारियल, फूल माला और नवरात्रि कलश मंगा लें. पूजा के लिए लाल रंग के आसन का इंतजाम कर लें. आसन ना होने पर आप लाल रंग के कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Navratri 2020: नवरात्रि व्रत में खाली पेट इन चार चीजों के सेवन से करें परहेज!
नवरात्रि को हिन्दू घर्म में बहुत धूम धाम से मनाया जाता है. ज्योत के लिएः
जोत लिए मिट्टी या पीतल का दिया, रूई या मोली की बत्ती, रोली या सिंदूर, चावल जरूर रखें. हवन के लिए हवन कुंड, लौंग का जोड़ा, कपूर, सुपारी, गुग्ल, लोबान, घी, पांच मेवा और अक्षत का इंतजाम कर लें. नवरात्रि में हवन करना बहुत शुभ माना जाता है.
घटस्थापना का शुभ मुहूर्तः
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त शनिवार, सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर है.
और सुबह 11 बजकर 02 मिनट से 11 बजकर 49 मिनट तक
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
High Protein Diet: वजन घटाने के लिए कैसे बनाएं स्टफ्ड चना दाल बिरई रोटी
Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस्तेमाल करें, इन 4 फलों के छिलके!
High-Protein Diet: लोबिया मसाला सब्जी को हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए करें, इन 3 चीजों का इस्तेमाल
इन 11 बेहतरीन टिप्स के साथ अब सर्दी में भी जमा सकेंगे परफेक्ट दही
Navratri 2020: नवरात्रि व्रत के लिए कैसे बनाएं फटाफट टेस्टी व्रत स्टाइल मलाई कोफ्ता? देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं