विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2020

Navratri 2020: नवरात्रि व्रत के लिए कैसे बनाएं फटाफट टेस्टी व्रत स्टाइल मलाई कोफ्ता? देखें वीडियो

Navratri 2020: इस बार शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक रहेगी. शरद नवरात्र हिन्‍दुओं के प्रमुख त्‍योहारों में से एक हैं. जिसमें मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है.

Also Read in
Navratri 2020: नवरात्रि व्रत के लिए कैसे बनाएं फटाफट टेस्टी व्रत स्टाइल मलाई कोफ्ता? देखें वीडियो
इस नवरात्रि हम व्रत स्टाइल मलाई कोफ्ता को ट्राई कर सकते हैं.
  • इस नवरात्रि हम व्रत स्टाइल मलाई कोफ्ता को ट्राई कर सकते हैं.
  • कोफ्ता बनाने के लिए, आपको कटा हुआ उबला आलू चाहिए.
  • ये रेसिपी कैलोरी को काफी कम कर सकती है.

Navratri 2020: मलाई कोफ्ता एक ऐसी रेसिपी है जो हमारे ऑल टाइम फेवरेट डिश में से एक हैं. और हम नवरात्रि व्रत के दौरान इसे कैसे याद करने जा रहे हैं. नवरात्रि नौ दिनों तक चलने वाला हिंदू त्योहार है जिसमें देवी दुर्गा की पूजा की जाती है. कई लोग इस दौरान अनुष्ठानिक उपवासों का पालन करते हैं और दाल, फलियां, अनाज और चावल से परहेज करते हैं. स्वाभाविक रूप से तो, हमारे पास बहुत कुछ है जो हम मलाई कोफ्ता के साथ ट्राई कर सकते हैं. लेकिन आप इसे व्रत के अनुकूल बनाएं. जैसे यूट्यूब चैनल पर फूड ब्लॉगर कुक विद पारूल ने व्रत स्टाइल में मलाई कोफ्ता बनाया है.

 कोफ्ता बनाने के लिए, आपको कटा हुआ उबला आलू चाहिए, फ्रेश देसी नारियल, क्रैस्ड किए काजू और किशमिश, कद्दूकस किया हुआ पनीर,  पनीर और आलू को काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक के साथ मिलाएं. एक स्मूद मिश्रण बनाने के लिए उन्हें अपने हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. अब छोटे-छोटे नींबू के आकार के कोफ्ते बनाएं, उन्हें नारियल और सूखे मेवों से भर कर किनारों को मोड़ें और एक तरफ रख दें. अब आप इन कोफ्ते को Appe Pan, में स्टीम करें. ये आपको काफी कैलोरी कम करने में मदद कर सकते हैं. अब आप इन्हें डीप-फ्राई करने साथ दूध, काजू, अदरक, मिर्च के साथ ग्रेवी बना सकते हैं. यह एक आसान खाना बनाने का तरीका है. आप मालई कोफ्ता को बनाएं और क्रीमी ग्रेवी के साथ कुट्टू पराठा या सामक के चावल के साथ गर्मागर्म करें.

नवरात्रि व्रत में मलाई कोफ्ता बनाने के लिए यहां देखें वीडियोः

 फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Navratri 2020: व्रत करने वालों के लिए फायदेमंद है सिंघाड़े के आटे का सेवन, जानें ये 5 जबरदस्त लाभ

Navratri 2020: नवरात्रि पूजा, महत्त्व, तिथ‍ि, कहां, कैसे मनाया जाता है ये पर्व और स्पेशल व्रत रेसिपी, यहां जानें

Navratri 2020: अगर आप भी पहली बार नवरात्रि के व्रत रखने जा रहे हैं तो एक नजर डालें इन टिप्स पर

Navratri Snacks 2020: नवरात्रि व्रत के दौरान फटाफटा ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी ये 5 स्नैक्स!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri, Vrat, Vrat Recipe, Vrat Style Malai Kofta, Vrat Special Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com