- National Nutrition month started on 1st September
- Weight loss does not mean you need to eat all things bland and boring
- For sustainable weight loss you need a balanced plan in place
द न्यूट्रीशन मंथ यानी पोषण माह की शुरुआत 1 सितंबर से हो चुकी है. इसका उद्देश्य लोगों को सफाई और हेल्दी खाने के महत्व से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराना है. दरअसल, आजलोगों को हेल्दी फूड्स जैसे दाल, चावल और सब्जियां उतनी मात्रा में नहीं मिल पाती है, जो उन्हें स्वस्थ रहने में मदद करे. एक सच यह भी है कि आज ज्यादातर लोग जंक फूड पर निर्भर रहतेहैं. हमें ये पता भी नहीं चलता लेकिन आज हमारे घर या किचन में ज्यादातर ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो कहीं न कहीं जंक फूड से जुड़ी होती हैं. अब बात करते हैं वजन घटाने की. लोगत रह-तरह के तरीके अपना कर या डाइट में लगातार वजन घटाने की कोशिश में जुटे रहते हैं, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा को शॉर्टकट नहीं है, जो पलभर में वजन को घटा दे. हां ऐसा होसकता है कि इन तरीकों को अपना कर आप थोड़ा वजन घटा भी लें, लेकिन इसके बाद खुद को उसी हालत में बनाए रखना किसी लक्ष्य से कम नहीं होता है. आइए हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक तौर तरीकों के बारे में बताते हैं, जो बिना किसी नुकसान के वजन घटान में कारगर साबित होते हैं.
ये भी पढ़ें: Hypertension Diet: पालक जूस में ये मिलाते ही होगा कमाल, कंट्रोल होगा High Blood Pressure
जानें वो डाइट टिप्स जो वजन घटाने में है मददगार
1. सही मात्रा में पानी का सेवन
वजन घटाना हो या नहीं, लेकिन खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है और ये कमी सिर्फ पानी ही पूरी कर सकता है. दरअसल, पानी को एक रामबाण की तरह माना जाता है. हमारे दिमाग से भूख और प्यास का सीधा कनेक्शन होता है. किस समय पानी पीना है और किस समय खाना है ये दिमाग पर निर्भर करता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब हमें पानी पीना हो उस समय हम कुछ खाने लगते हैं. जरूरी है कि हम इस बैलेंस को बरकरार रखें. रोजाना एक ग्लास गर्म पानी और नीबूं का सेवन करें. ये आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. करीब 90 फीसदी घर का खाना ही खाएं.
अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं और वजन घटाना चाहते हैं, काफी हद तर अपनी लाइफ से जंक फूड को बाहर रखने की कोशिश करें. इतना ही नहीं ज्यादातर ऐसा ही खाना खाएं जो घर पर बना हो. अगर आप पार्टी के लिए बाहर निकल रहे हैं तो जरूरी है कि हेल्दी चीजें जैसे फ्रूट्स, दही व अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करें. इससे फायदा यह है कि अगर प्राकृतिक तौर पर आपका पेट भरा रहेगा तो आप कम खाएगा.
ये भी पढ़ें: Healthy Diet: कॉर्न से इस तरह बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी सैलेड

हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन और फाइबर का सेवन बहुत जरूरी है
3. प्रोटीन और फाइबर
हेल्दी रहने के लिए प्रचूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत जरूरी है. अगर प्रोटीन और फाइबर आपके शरीर में सही मात्रा में मौजूद रहता है तो आप जरूरत से ज्यादा चीजों का सेवन कम करते हैं.
4. धीरे-धीरे खाएं
स्वस्थ रहने के लिए कहा जाता है कि जो भी खाया जाए उसे चबा-चबाकर ही खाया जाए. अगर आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो वह सही तरीके से पच नहीं पाता है और बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं. इतना ही नहीं पाचन क्रिया का सही न होना भी वजन बढ़ने के एक बड़ा कारण होता है.
ये भी पढ़ें: Indian Cooking Tips: घर पर फटाफट कैसे बनाएं साउथ इंडियन लेमन राइस, देखें वीडियो
5. फ्रूट जूस के बजाए फ्रूट्स को चुने
अगर आप फ्रूट जूस के बजाए फ्रूट को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो ये आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. दरअसल, फ्रूट्स का जूस निकाले जाने के कारण उसमें मौजूद फाइबर खत्म हो जाता है और फाइबर बेहतर पाचन क्रिया का स्रोत माना जाता है. इसलिए फ्रूट जूस के बजाए फ्रूट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.

फ्रूट जूस के बजाए फ्रूट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं