विज्ञापन
This Article is From May 27, 2018

रसोई में मौजूद इन चीजों से बनाएं पाचन तंत्र को स्वस्थ

सौंफ भी पाचन क्रिया के लिए काफी सहायक है. इसमें मौजूद तत्व पेट की गैस में कमी लाते हैं. इसे चबाने से या चाय में डालकर लेने से पाचन क्रिया सक्रिय होती है.

रसोई में मौजूद इन चीजों से बनाएं पाचन तंत्र को स्वस्थ
इन चीजों से बनाएं पाचन तंत्र को स्वस्थ

अक्सर बाहर का खाना खाने से पेट से जुड़ी बीमारियां हो जाती है. फास्टफूड से भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में शरीर की पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसके लिए पेट से जुड़ी समस्यों को दूर करने के लिए रसोई में मौजूद कुछ जरूरी चीजें काफी मददगार साबित हो सकती है. इन चीजों से पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाया जा सकता है. रसोई में मौजूद कई चीजें ऐसी होती है जिनको खाने से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखा जा सकता है. जानिए पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपकी रासोई में मौजूद इन चीजों के बारे में... 

पाचन तंत्र यानी डाइजेशन को स्ट्रॉन्ग बनाने के नुस्खे

1. अदरक: अदरक के सेवन से पाचन क्रिया में मदद मिलती है. खाना खाने के बाद अदरक और नीबू की कुछ बूदों के मिश्रण का एक घूंट कई परेशानियों से निजात दिला सकता है.

2. सौंफ: सौंफ भी पाचन क्रिया के लिए काफी सहायक है. इसमें मौजूद तत्व पेट की गैस में कमी लाते हैं. इसे चबाने से या चाय में डालकर लेने से पाचन क्रिया सक्रिय होती है. वहीं सौंफ की मदद से सीने में जलन, पेट और आंत की समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

3. जीरा: जीरा का सेवन करने से आग्नाशय के विभिन्न तत्वों का स्राव होने लगता है. इसमें कई पोषक तत्व होते हैं. इसके सेवन से भी पेट की कई समस्याएं समाप्त होती है.

फूड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digestive System, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com