विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2019

Indian Cooking Tips: घर पर कैसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला वड़ा

वड़े के बारे में सोचते ही हमारे दिमाग में तुरंत चिकने और स्पाइसी वड़े की तस्वीर आ जाती है. वड़े का आनंद चाय के साथ लिया जाता है.

Indian Cooking Tips: घर पर कैसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला वड़ा
  • आजकल बाजार में काफी ऐसे इंस्टेंट-मिक्स उपलब्ध हैं .
  • वड़े का आनंद चाय के साथ लिया जाता है.
  • वड़े को आप कई अलग-अलग प्रकार से बना सकते हैं.

वड़े के बारे में सोचते ही हमारे दिमाग में तुरंत चिकने और स्पाइसी वड़े की तस्वीर आ जाती है. वड़े का आनंद चाय के साथ लिया जाता है, लेकिन हमसें कोई पूछे तो हम दिन के किसी भी समय इनको खा सकते हैं. सड़क किनारे लगे स्टॉल से लेकर रेस्टोरेंट तक में आप इन स्वादिष्ट वड़ों का आनंद ले सकते हैं. आजकल बाजार में काफी ऐसे इंस्टेंट-मिक्स उपलब्ध हैं जिनमें आप बिना किसी झंझट के कुछ ही मिनटों में वड़े तैयार कर सकते हैं. वड़े को आप कई अलग-अलग प्रकार से बना सकते हैं जैसे मेदू वड़ा, कलमी वड़ा, चना वड़ा जैसे कुछ वर्जन शामिल हैं. इन्हीं में से एक है मसाला वड़ा जो अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय स्नैक है, इसे हर किसी ने अपनी जीवनकाल में कम से कम एक बार तो जरूर खाया होगा. अगर नहीं तो हमारे पास मसाला वड़ा की एक बेहतरीन रेसिपी है​ जिसकी मदद से आप इसे आराम से घर पर बना सकते हैं. लो​क​प्रिय फूड ब्लॉगर मंजूला जैन ने अपने यूट्यूब चैनल पर मसाला वड़ा की रेसिपी पोस्ट की ​है जिसे देखकर आप भी स्वादिष्ट वड़े तैयार कर सकते हैं. बेसन, चावल का आटा, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च आलू जैसी चीजों से आप इसे तैयार कर सकते हैं.

Vitamin D And Omega-3: अगर नहीं खाई ये चीजें तो बीमारियों को झेलने के लिए रहें तैयार, तनाव, स्किन की समस्या का खतरा

मसाले का मतलब होता है स्पाइसी. अगर आपको स्पाइसी खाना पसंद है तो आप अपने इस फेवरेट स्नैक्स में अपने स्वादानुसार मिर्च मसाले डालकर इसे उपयोग में ला सकते हैं. मसाला वड़ा के मसाले क्या है? सौंफ के बीज, आम का पाउडर, काली मिर्च, हींग, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर इसका मिश्रण तैयार करें.

इसे फ्राई करने के लिए आपको तेल की जरूरत होती है. अगर आप कैलोरी को लेकर चिंतित है तो आप एयर फ्राइर में भी इन्हें बनाकर केचप, पुदीन या फिर इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

मसाला वड़ा बनाने के लिए वीडियो देखें:

Winter Vegetables: सर्दियों में ये चीजें हो सकती हैं आपका सुरक्षा कवच, जानें 6 कमाल के फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vada, Masala Vada, Snacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com