- कबाब एक शानदार स्नैक है .
- नॉनवेज से लेकर वेज तक आपको बेहतरीन विकल्प देखने का मिलते हैं.
- पालक कबाब खाने में बेहद ही मजेदार लगते हैं.
कबाब एक शानदार स्नैक है और किसी भी स्नैक्स प्लेटर में इसकी खास जगह होती है. नॉनवेज से लेकर वेज तक आपको बेहतरीन विकल्प देखने का मिलते हैं. शामी कबाब, गलौटी कबाब ऐसे कुछ लोकप्रिय वर्जन है जिन्हें ध्यान में रखकर इसके स्वादिष्ट वेज वर्जन भी देखने को मिलते हैं और लोग खूब चाव से खाना पसंद भी करते हैं. यह किसी भी पार्टी में सर्व करने के लिए हमेशा बेहतरीन विकल्प होता है. कबाब किसी भी पार्टी में गेस्ट्स को आकर्षित करने के लिए परफेक्ट स्नैक है. कबाब को हरी चटनी के साथ पेयर किया जाता है. आज हम आपके साथ एक और वेज कबाब की रेसिपी शेयर करने जा रहे है और शायद अगली हाउस पार्टी के लिए आप इसे अपने मेन्यू में भी शामिल करें. पालक कबाब एक बेहद ही मजेदार रेसिपी जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.
मीरा कपूर ने शेयर की शाहिद कपूर के हालिया बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक, यहां देखें तस्वीर
पालक हो एक बहुत ही हेल्दी सब्जी है जिसे खाने के फायदे हम सभी जानते हैं. यू तो इसे कई तरह से बनाया जाता है लेकिन क्या कभी आपने सोचा इसके बने कबाब खाने में कितने स्वादिष्ट होंगे, अगर नहीं तो एक बार पालक कबाब की इस मजेदार रेसिपी को जरूर ट्राई करें. पालक कबाब बनाने में बेहद ही आसान और इसकी क्विक और इजी रेसिपी को एनडीटीवी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. जिसे आप स्टेप बाई स्टेप देखकर आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं तो चलिए जानते हैं इसकी खास रेसिपी:
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कैसे बनाएं पालक कबाब | पालक कबाब रेसिपी:
1. सबसे पहले एक बाउल में कटे हुए रोस्टेड काजू, जीरा पाउडर, हींग और हरा धनिया मिलाकर एक स्टफिंग तैयार कर लें.
2. एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, इसमें हींग, जीरा और अजवाइन डालें, इसके बाद ब्लांच किया हुआ पालक डालकर कुछ मिनट भूनें.
3. इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें दो चम्मच दही, बेसन और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें.
4. मिश्रण को लें और इसे गोलाकार दें, इसके बीच में स्टफिंग रखकर अच्छी तरह कवर करके एक पैन में हल्का सा तेल लेकर शैलो फ्राई करें.
5. अपनी मनपसंद चटनी के साथ इन्हें सर्व करें.
पालक कबाब की पूरी वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं