- क्या आप भी लॉकडाउन के दौरान साउथ इंडियन खाने को तरस रहे हैं?
- यहां हैं जल्दी और आसानी से बनने वाली साउथ इंडियन रेसिपी.
- अगर आप पहली बार खाना बना रहे हैं तो आप इन रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.
South Indian Recipes: नारियल के दूध की मलाई, करी पत्ते की ताजगी, और सरसों के बीज की तीक्ष्णता, साउथ इंडियन खाने की कुछ खास विशेषताएं हैं, जिससे देश भर के लोगों को इससे प्यार हो गया. अगर आपको खाना बनाना नहीं आता है और लॉकडाउन (Lockdown) में खाना बनाने आपके लिए जरूरी है तो आपको यहां बताई गई रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. अगर हम बाहर खाने पे जाते हैं तो हमारी पहली पसंद साउथ इंडियन रेस्टोरेंट ही होती है. अफसोस की बात यह है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण इन दिनों यह संभव नहीं है. जब हम लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और हमें साउथ इंडियन खाने (South Indian Food) की लालसा होती है तो यहां हम उन रेसिपी के बारे बता रहे हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से और काफी क समय में बना सकते हैं.
अगर आप खाना बनाने में एक्सपर्ट नहीं हैं और कभी घर पर साउथ इंडियन खाना नहीं बनाया है तो चिंता न करें; यहां बताई गई रेसिपी उन लोगों के लिए जो पहली बार साउथ इंडियन खाना बना रहे हैं...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गर्मियों में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, स्वास्थ्य को हो सकता है नुकसान, आज ही किचन से करें दूर
शुरुआत करने के लिए जल्दी बनने वाली 5 साउथ इंडियन रेसिपी | 5 Quick And Easy South Indian Recipes For Beginners
1. रसम
इस लिक्विड-वाई मसालेदार डिश का स्वाद लगभग सांभर जैसा है, लेकिन बनाने में बहुत आसान है. परंपरागत रूप से, रसम को तोर दाल, काली मिर्च और टमाटर के साथ बनाया जाता है. आप इसे गर्म, आराम से सूप के रूप में या चावल के साथ जोड़ सकते हैं. रसम को ठंड और गले में खराश से भी काफी राहत देने वाला माना जाता है.
पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें
रसम सांभर की तरह स्वाद और बनाने में आसान है2. सांभर रेसिपी (Sambar Recipe)
सांभर इडली, वड़ा और डोसा जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद और भी बढ़ा देता है. इन तीनों व्यंजनों के अलावा और भी ऐसी कई चीजें हैं जिनके साथ सांभर परोसा जाता है. दाल, सांभर मसाला, कढ़ी पत्ता और राई से मिलाकर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल सांभर.
3. उपमा
यह सबसे सरल साउथ इंडियन व्यंजनों में से एक है, जो ज्यादातर नाश्ते के लिए तैयार किया जाता है. इसे अपने प्रामाणिक रूप में बनाने के लिए आपको उड़द की दाल, सूजी, करी पत्ते, नारियल का पेस्ट, टमाटर, सब्जियां और दही चाहिए. हालांकि, अगर आप इसे अपने लिए आसान बनाना चाहते हैं, तो नारियल मसाला और टमाटर मसाला डालना छोड़ दें.
4. दही चावल
यह साउथ इंडियन चावल की तैयारी साधारण लंच या डिनर के लिए एकदम सही है. बचे हुए चावल में दूध और दही मिलाएं, अगर आप चाहें तो कुछ कटी हुई गाजर डालें और इसे करी पत्ते, सरसों, चना दाल, उड़द दाल और लाल मिर्च के तड़के के साथ गार्निश करें.
5. ओट्स उत्तपम
उत्तपम एक फटाफट तैयार होने वाला नाश्ता है. उत्तपम को आप ब्रेकफास्ट लंच या ब्रंच टाइम में भी बनाकर खा सकते है. यह जितना खाने में स्वादिष्ट है उतना ही हेल्दी भी है तो इस बार सनडे नाश्ते में ओट्स उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
उत्तपम एक साधारण नाश्ता या स्नैक डिश हैलॉकडाउन के दौरान अपनी साउथ इंडियन फूड्स खाने की लालसा को खत्म न करें, बल्कि घर खुद इन आसान रेसिपी को बनाने का प्रयास करें.,
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
Janhvi Kapoor ने बहन के लिए बनाया स्पेशल गाजर का केक, खुशी कपूर को नहीं आया पसंद!
तेजी से वजन घटाने और बेहतर पाचन के लिए डाइट में आज ही शामिल करें ये 5 स्नैक्स!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं