विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2015

Dengue Fever: मॉनसून में डेंगू से बचने के कुछ उपाय

गर्मियों के बाद मॉनसून की बारिश में चाय और पकौड़ों का स्वाद एक ट्रीट की तरह काम करता है.

Dengue Fever: मॉनसून में डेंगू से बचने के कुछ उपाय
नई दिल्ली:

गर्मियों के बाद मॉनसून की बारिश में चाय और पकौड़ों का स्वाद एक ट्रीट की तरह काम करता है, लेकिन इस मौसम में थोड़ी ज्‍यादा देखभाल की जरूरत होती है। ज्‍यादा उमस ही मॉनसून का नकरात्मक पहलू नहीं है, बल्कि ऐसे में डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा कहीं ज्‍यादा बढ़ जाता है। अधिक उमस वाले देशों जैसे भारत में कई हजार लोग डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। डेंगू, मच्छरों की प्रजाति- एडिस एजिप्टी द्वारा खतरनाक वाइरस फैलाने से होता है (और एडीस अल्बोपिक्टस से कम), जोकि पैरों पर सफेद-काले बैंड की वजह से पहचाने जाते हैं।

डेंगू को कमर तोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसमें बुखार के अलावा जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द हो जाता है। साथ ही उल्टी, उबकाई, सिरदर्द और पूरी बॉडी पर स्किन का लाल हो जाना जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इन लक्षणों को देखने के बाद अपने पास के डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना बेहतर रहता है, जो ब्लड टेस्ट के द्वारा रोग की पहचान कर रोग के बारे में सही और पूरी सलाह देता है।

 

इस त्योहारी सीजन में फिट रहने के लिए आपके काम आएंगे ये टिप्‍स‌‌‌‌‌‌...
 

दशहरा 2018 : पौराणिक कथाओं की झलक और टेस्टी फूड का स्‍वाद
 

Arhar Dal For Health: अरहर दाल के फायदे, जानें कैसे झटपट बनाएं रेस्तरां स्टाइल दाल फ्राई
 

Weight loss: वजन घटाने में मदद करेगा इलायची का पानी, इलायची के फायदे
 

Raita For Weight Loss: ये 3 रायते कम करेंगे वजन और डाइटिंग भी बनेगी जायकेदार..

 

बेंगलुरु स्थित न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंजू सूद का कहना है कि ''डेंगू एक तरह का इंफेक्शन है, जोकि बड़े पैमाने पर ब्लड प्लेटलेट्स को प्रभावित करता है। प्लेटलेट्स की गिनती बढ़ाने के लिए पपीते के पत्तों का जूस एक आसान उपाय है। इसे पत्तों को पीसकर बनाया जाता है, जिसमें जूस निकालने के लिए पानी की थोड़ी-सी मात्रा ही डाली जाती है।'' हालांकि, डेंगू तब घातक हो सकता है, जब वह ‘डेंगू हेमरैजिक (ब्लड का बहना) बुखार' में बदल जाता है, जोकि सर्कुलेशन सिस्टम (ब्लड प्रवाह में शामिल टीशू और ऑर्गन) को बंद कर देता है। एक कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली और डेंगू का दूसरी बार हमला, पीड़ित को उच्च खतरे में डाल सकता है।

रोकथाम ही इलाज है
हालांकि डेंगू को रोकने के लिए अभी तक कोई टीका नहीं है। बस, कुछ दिशा-निर्देशों को अपनाकर ही खुद और अपने परिवार के सदस्यों को बचाया जा सकता है। आप इसकी शुरुआत अच्छा स्वास्थ्य रखकर कर सकते हैं, जोकि काफी जरूरी भी है। इसके लिए घर में ध्यान दें कि दरवाजे और खिड़कियां अच्छे से बंद हों। ख़ासतौर से शाम के समय। जब आप घर से बाहर हो या फिर घर पर भी हो, तो मच्छर निरोधक क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है कि रात को सोते समय मच्छरदानी लगाएं, जोकि अतीत में आम बात थी।

 

Remedies for hair fall: झड़ते बालों को तुरंत रोक देंगे ये घरेलू नुस्खे...
 

Skin Care Tips : बदलते मौसम में यूं रखें स्किन का ख़्याल
 

Natural Cleansers: त्वचा में नई जान डाल देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे
 

Masoor Dal for Skin: ये 5 तरीके लाएंगे चेहरे में गजब का निखार

 

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन, डॉ. शिखा शर्मा सलाह देती हैं ''मच्छरों को दूर रखने के लिए आप घर में कपूर जला सकते हैं और पूरी बॉडी पर नीम का तेल लगाकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। किसी भी इंफेक्शन से बचने के लिए हमें बॉडी की प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने की जरूरत है और यह खाने में विटामिन सी की मात्रा लेने से ही संभव है। एक चम्मच च्‍यवनप्राश, ताज़ी पकी हरी सब्जियां, ताज़ा और सफाई से बना नींबू पानी, आंवला और भारतीय गूज़बेरी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए कमाल कर सकती हैं। ”

अपने घर को डेंगू से बचाने के लिए एक और जरूरी बात ध्यान रखनी चाहिए। घर में रखे खराब टायर, बेजान पड़े फूलों का गुलदस्ता और बारिश के पानी से भरा कोई भी बर्तन- इन जगहों पर अक्सर मच्छर जन्म लेते हैं। कूलर और पानी के टैंक नियमित रूप से साफ करें और इनमें कैरोसिन तेल डालें। घर के किसी सदस्य को बुखार है, तो उसके कमरे को साफ रखना सबसे जरूरी काम है। यही नहीं, ऐसे में पूरा घर साफ रखना ही बेहतर रहता है। सफाई, स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली और उचित खुराक इस मॉनसून खुश रहने में आपकी मदद करेंगे।

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dengue, डेंगू
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com