- परंपरागत रूप से, नान यीस्ट, आटा, पानी और नमक से तैयार किया जाता है.
- यीस्ट एक ऐसी चीज है जो हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं होता है.
- कुछ लोग इसका उपयोग करना नहीं जानते हों.
दाल मखनी बटर चिकन, पकौड़ा कढ़ी, मिक्स वेजिटेबल और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन हमारे मुंह में पानी लाने के लिए काफी हैं. जितना हम इन व्यंजनों का स्वाद लेना पसंद करते हैं. हम सभी इस बात से सहमत होंगे कि उनका असली स्वाद सिफ नरम भारतीय रोटी के साथ आता है. चाहे वह नरम फुल्का हो, मिस्सी रोटी या आलू और प्याज के अलावा विभिन्न स्टफड ब्रेड हमेशा लाजवाब लगती हैं. लेकिन, इन सबके बीच बटर नान के स्वाद आसपास कुछ नहीं आता. परफेक्ट क्रंच और स्ट्रेच नरम नान किसी भी भारतीय मील की स्टार डिश है. वास्तव में, यह एक ऐसी डिश है जिसे हम हर रेस्टोरेंट में ऑर्डर करते हैं और यहां तक कि शादियों में भी मिलते है. हालांकि, जब हम इसे घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, तब फिर भी हमें वही रेस्टोरेंट स्टाइल बनावट नहीं मिलती है. हम अपने घरों में जो नान बनाते हैं, उनकी बनावट सख्त हो सकती है और इस बनाने के दौरान जल सकते हैं. तो, अगर आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल नान बनाना चाहते हैं, तो आटे में थोड़ा सा दही मिलाकर देखें!
अपनी शाम की चाय के साथ पेयर करें सूजी कुरकुरे की यह मजेदार नमकीन
परंपरागत रूप से, नान यीस्ट, आटा, पानी और नमक से तैयार किया जाता है. हालांकि, यीस्ट एक ऐसी चीज है जो हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं होता है. और अगर यह उपलब्ध भी है, तो हो सकता है कि कुछ लोग इसका उपयोग करना नहीं जानते हों. तो, अगर आपके साथ भी ऐसा ही है, तो दही मिलाकर देखें! दही नान के बैटर को नरम बनाता है. यह, बदले में, उस रेस्टोरेंट स्टाइल टेक्सचर देने में मदद करता है. नीचे दी गई रेसिपी देखेंः
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

दही के साथ नान बनाने का तरीका: यहां जानें कैसे बनाएं दही के साथ नान
मैदा, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं. फिर आटा गूंथने के लिए दही डालें. एक नम तौलिया के साथ कवर करें और एक गर्म जगह पर अलग रख दें एक बार जब आप देखें कि आटा फूल गया है, इसे फिर से मसल कर और 30 मिनट के लिए रेस्ट दें. अब आटे से छोटी छोटी लोई बना लीजिये, उसके ऊपर कलौंजी के बीज डालिये और अपने तवे पर सेकें, ताकि नान फूले और मुलायम बने! अपने पसंदीदा करी के साथ सर्व करें और मजा लें.
इस दही नान की पूरी रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.
अगली बार जब आप घर पर दावत तैयारी कर रहे हों तो इस रेसिपी को आजमाएं! हमें बताएं कि यह कैसा लगा!
हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए कैसे बलाएं गुजराती स्टाइल आलू चीला सैंडविच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं