- सलाद में आप अपने पसंदीदा फल और सब्जियां डाल सकते हैं.
- फेवरेट ड्रेसिंग के साथ हर्ब और मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन तृप्ति को प्रेरित करने में मदद करता
सलाद के बारे में आपको सबसे ज्यादा क्या पसंद है? हेल्दी और वेट लॉस में इसकी भूमिका के अलावा, सलाद को बनाने में मेहनत कम होने के साथ समय भी कम लगता है. सलाद में आप अपने पसंदीदा फल और सब्जियां डाल सकते हैं, अपनी फेवरेट ड्रेसिंग के साथ हर्ब और मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं. जो सैलेड में फ्लेवर लाने का काम करती है. यह काफी लोगों का भ्रम है कि सलाद हमेशा ब्लैंड और बोरिंग होते हैं और यह कहना भी पूरी तरह सही नहीं है कि सलाद स्वास्थ्यप्रद चीज है जो आप दिन में ले सकते हैं. यह सब कुछ आपके द्वारा चुनी गई सामग्री पर निर्भर करता है. अगर आप स्वादिष्ट, ताजा सब्जियों को चुनते हैं, तो आपको यह बिल्कुल बोरिंग नहीं लगेगा. इसी तरह, अगर आप मेयोनेज़, बेकन, एक्ट्रा चीज और फ्राइड क्रूटॉन जैसी वसायुक्त सामग्री का इस्तेमाल न कर कटौती कर सकते हैं, तो आप अपने सलाद को अधिक स्वस्थ बना सकते हैं.
Diabetes Diet: घर पर कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट दही वाले करेला (Recipe Video)
अगर आप अपना वजन कम करने या मांसपेशियों को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपने आहार में अधिक प्रोटीन लेना अच्छा तरीका है. प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन तृप्ति को प्रेरित करने में मदद करता है. अगर आप पूर्ण महसूस कर रहे हैं, तो उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों के सेवन करने की संभावना कम हो जाती है, जिससे वजन बढ़ने से रोका जा सकता है. हमारे पास एक हाई प्रोटीन सलाद रेसिपी है जिसे आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं. यह सलाद बिना किसी मेयोनेज़ के बनाया गया है जिसे अंडा स्टार सामग्री है. क्या आप जानते हैं, अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा जैव-उपलब्ध स्रोत माना जाता है. दूसरे शब्दों में, अंडे से प्रोटीन को आत्मसात करना हमारे शरीर के लिए बहुत आसान है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

यहां उबले अंडे के सलाद की रेसिपी बताई गई है. इसे घर पर आज़माएं.
सामग्री
2 उबले अंडे, कटा हुआ
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
½ चम्मच चिली फ्लेक्स
आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच जैतून का तेल
उबली हुई हरी बीन्स का आधा कप, कटा हुआ
½ कप टमाटर, कटा हुआ
धनिया पत्ती जरूरत के मुताबिक
रेसिपी
एक बाउल में अंडे, बीन्स और टमाटर लें.
अब इसमें जैतून का तेल, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, नमक और नींबू का रस डालें. इसे अच्छी तरह से मिलाएं.
इसमें हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और सर्व करें.
Indian Cooking Tips: इन तीन तरीकों से बनाएं बचे हुए आलू जीरा से मजेदार रेसिपीज़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं