विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2020

एग 65 के साथ अपनी शाम की चाय को बनाएं खास, रेसिपी देखें

अक्सर शाम को पूरा दिन काम करने के बाद जब आप घर आते हैं और चाय के साथ कोई बढ़िया सा स्नैक मिल जाए तो आपका मूड बदल जाता है.

एग 65 के साथ अपनी शाम की चाय को बनाएं खास, रेसिपी देखें
  • अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं.
  • अंडे से बना एग 65 खाने में बेहद ही स्वाद लगता है.
  • एग 65 जो एग लवर्स को बहुत पसंद आएगी.

अक्सर शाम को पूरा दिन काम करने के बाद जब आप घर आते हैं और चाय के साथ कोई बढ़िया सा स्नैक मिल जाए तो आपका मूड बदल जाता है. लेकिन, कभी-कभी आपके लिए जल्दी और स्वादिष्ट बनाना मुश्किल हो जाता है. एक स्वादिष्ट स्नैक के साथ शाम की चाय का आनंद लेने का इससे बेहतर और कोई तरीका नहीं हो सकता. हमें यकीन है कि आपमें से कई लोगों ने चिकन 65, गोभी 65 और पनीर 65 जैसे व्यंजनों जरूर ट्राई किया होगा, मगर इन्हीं की तरह अंडे से बनने वाली प्रोटीन पैक्ड रेसिपी है एग 65 जो एग लवर्स को बहुत पसंद आएगी. इसका टैंगी और मसालेदार स्वाद सभी का बहुत लुभाएगा और यह किसी भी पार्टी में सर्व करने के लिए भी परफेक्ट है. इस रेसिपी को घर पर आज़माएं और इसे अपने मेहमानों को एक स्टार्टर के रूप में परोसें, हमें यकीन है कि उन्हें भी स्नैक रेसिपी बहुत पसंद आएगी.

अब बिल्कुल बोरिंग नहीं लगेगी खिचड़ी, ट्राई करें ये पांच बेहतरीन रेसिपीज़

घर पर एग 65 कैसे बनाएं

सामग्री:

4 हार्ड बॉइल अंडे

स्वादानुसार नमक

1/2 टी स्पून गरम मसाला

1/2 टी स्पून देगी मिर्च / लाल मिर्च पाउडर

चुटकी भर काली मिर्च

2 चम्मच कॉर्न फ्लोर

वेजिटेबल ऑयल

1/3 टी स्पून कटा हुआ अदरक

1/3 चम्मच कटा हुआ लहसुन

4-5 करी पत्ते

2-3 हरी मिर्च

3-4 चम्मच दही

2 चम्मच टमाटर केचप

तरीका

अंडे बनाने के लिए:

4 हार्डबोल्ड अंडे छीलें, बीच से काट लें और जर्दी को अलग करें. अंडे के सफेद भाग को छोटे टुकड़ों में काट लें.

कटे हुए अंडे की सफेद हिस्से में नमक, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर का 1/4 टीस्पून, 1/4 टीस्पून गरम मसाला, काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं.

एक बार मिक्स होने के बाद  इसमें 1-2 चम्मच पानी के साथ मैश किए हुए अंडे की जर्दी डालें और सब कुछ एक साथ बाइंड कर लें.

गैस पर कड़ाही में तेल डालें और इसे अंडों को तलने के लिए गरम करें.

अंडे के मिश्रण को चम्मच या स्कूप्स की मदद से गर्म तेल की कढ़ाही में डालें और उन्हें तलने दें.

तलने के बाद इन्हें एक तरफ रख दें.

सॉस बनाने के लिए:

दूसरे पैन में, 1-2 टीस्पून तेल लें, कटी हुई अदरक और लहसुन को कुछ करी पत्तों और हरी मिर्च डाले और इन्हें पकने दें.

पकने के बाद इसमें दही, बाकी गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा नमक और टोमेटो केचप डालें.

एक मिनट के बाद, तले हुए अंडों को डालें और सॉस के साथ अच्छी तरह मिलाएं.

इन्हें गर्मागर्म परोसें.

नोट: आप हमेशा अपने स्वाद और पसंद के अनुसार रेसिपी में मसालों को कम या ज्यादा डालकर बना सकते हैं. हैप्पी स्नैकिंग!

इन पांच बेहतरीन High-Protein Paneer Recipes को आप भी ब्रेकफास्ट में करें ट्राई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egg Recipes, Protein, Egg 65, Snack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com