- दही वड़ा एक टेस्टी डिश है.
- दही वड़ा को कभी भी बना सकते हैं.
- दही वड़ा बनाना बहुत ही आसान है.
Dahi Vada Recipe For Lohri: कल देश भर में लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा. भारत में हर साल लोहड़ी (Lohri) का त्योहार बड़ी घूम धाम से मनाया जाता है. लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाता है. इस त्योहार को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से एक दिन पहले मनाया जाता है. इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाएं जाते हैं. यह पर्व पंजाब और हरियाणा के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि लोहड़ी के दिन साल की सबसे लंबी अंतिम रात होती है और अगले दिन से धीरे-धीरे दिन बढ़ने लगता है. नई फसल आने की खुशी और अगली बुवाई की तैयारी से पहले लोहड़ी का जश्न मनाया जाता है. इस दिन रात के वक्त सब लोग खुले आसमान के नीचे आग जलाकर उसके चारों ओर चक्कर काटते हुए लोक गीत गाते हैं, नाचते हैं. यह त्योहार एकता, भाईचारे, प्रेम व सौहार्द का प्रतीक भी है. लोहड़ी को और खास बनाने के लिए आप इस दिन इस रेसिपी को बना सकते हैं.
दही वड़ा सामग्रीः

- धुली उड़द दाल 5 से 6 घंटे भीगी हुई दाल का पेस्ट
- तेल
- दही
- नमक
- जीरा पाउडर
- हरा धनिया
- कालीमिर्च
- लाल मिर्च पाउडर
- काला नमक
- चाट मसाला
दही वड़ा रेसिपीः
दही वड़ा को धुली उड़द दाल से डीप फ्राई कर बनाया जाता है. इसे आप लोहड़ी पर बना सकते हैं. ये एक पॉपुलर रेसिपी है जिसे लोग साल भर खाना पसंद करते हैं. वड़े की पॉपुलैरिटी की वजह से आपको इसमें कई वैराइटी मिल जाएंगी. दही वड़ा बनाना बहुत ही आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप उड़द दाल को 5-6 घंटे के लिए भीगो दें. इसके बाद इसका पेस्ट बना लें. फिर इसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि वह हल्की और फूली हो. तेल गरम करें. मीडियम आंच में वड़े को गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. तेल से बाहर निकालें और नमकीन पानी के एक पैन में डाल दें. बाकी बचे हुए बैटर से भी इसी तरह वड़े बना लें. नमक 1 टीस्पून जीरा, 1 टेबलस्पून धनिया पत्ती और काली मिर्च दही में मिलाएं. तले हुए वड़ों को पानी में से निकालकर निचोड़ लें और इसे बाकी बचें जीरे, धनिया पत्ती, मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला डालकर गार्निश कर सर्व करें और अपनी कुकिंग स्किल से लोहड़ी पर अपनी फैमिली को इंप्रेस करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Roti Garlic Bites: स्नैक्स के लिए सिर्फ 10 मिनट में बनाएं रोटी गार्लिक बाइट
Remedies For Backache: कमर दर्द से राहत पाने के लिए आपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
How To Increase Immunity: सर्दी से बचने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये चीजें
Immunity Boosting Breakfast: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये रेसिपीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं