- क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है जिसमें कई तरह के पकवान बनाएं जाते हैं.
- क्रिसमस पर खासतौर पर पुडिंग बनाई जाती है.
- क्रिसमस पुडिंग को घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Christmas Special Recipe: क्रिसमस के सेलिब्रेशन में सब कुछ ही दिन बचे हैं. क्रिसमस ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है. क्रिसमस का नाम सुनते ही सैंटा क्लॉज, ढेर सारे गिफ्ट्स, मस्ती और टेस्टी डिशेज आंखों के सामने घूमने लगती हैं. 25 दिसंबर को ईसाई धर्म का सबसे खास पर्व क्रिसमस मनाया जाता है. क्रिसमस (Christmas) को सिर्फ ईसाई ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में बड़े पैमाने में आज के युवा वर्ग भी सेलिब्रेट करते हैं. क्रिसमस (Christmas Recipe) एक ऐसा त्यौहार है जिसमें कई तरह के पकवान बनाएं जाते हैं. खासतौर पर स्वीट्स और केक. इस खास मौके की तैयारियां घरों में शुरू हो गई है. तो क्यों न आप भी इस स्पेशल दिन के लिए कुछ स्पेशल डिश तैयार करें. तो देर किस बात कि आइए जानते हैं, एक ऐसी ही स्वादिष्ट क्रिसमस पुडिंग रेसिपी (Christmas Pudding Recipe) के बारे में जिसे खासतौर पर क्रिसमस पर बनाया जाता है.
क्रिसमस पुडिंग बनाने की सामग्रीः
क्रिसमस पुडिंग बनाने के लिए आपको कुछ जरूरी सामग्री की आवश्यकता होती है. जैसे, आटा, बेकिंग पाउडर, ब्लेक किशमिश, टूटी फ्रूटी, बादाम, व्हाइट ब्रेड क्रम्स, लौंग और जावित्री पाउडर, इलायची पाउडर, बटर, नमक, अंडे, लेमन जेस्ट, ब्रांडी, सेब, फूल क्रीम मिल्क आदि.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

क्रिसमस पुडिंग को बनाना बहुत आसान है.
क्रिसमस पुडिंग बनाने की विधिः
क्रिसमस के मौके को और खास बनाने के लिए आप इस क्रिसमस पुडिंग रेसिपी को बना सकते हैं. इसको बनाना बहुत आसान है, सबसे पहले पुडिंग बनाने के लिए एक बर्तन में आटा छानकर उसमें बेकिंग पाउडर, ब्रेड क्रम्स और मसाले मिला लें. फिर सारे ड्राई फ्रूट्स, सेब, बादाम और लेमन जेस्ट को अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद दूसरे बाउल में बटर, नमक और ब्राउन शुगर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें अंडा, दूध और ब्रांडी मिलाएं. इसके बाद सभी को मिलाकर स्मूथ बैटर तैयार कर लें. अब इस बैटर को पुडिंग मोल्ड्स में डाल दें और ओवन में 120 डिग्री पर बेक करें. फिर कुक होने के बाद इसे बाहर निकाले, गार्निशिंग के लिए आप इसमें ड्राई फ्रट्स को डाल सकते हैं.
चॉकलेट पुडिंग की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Omicron Symptoms: What We Know About the New Coronavirus Variant | क्या, कितना खतरनाक है ओमिक्रोन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Ragi Khichdi Recipe: सर्दियों के लिए परफेक्ट मील ऑप्शन में से एक है रागी खिचड़ी रेसिपी
Raita Recipe: रेगुलर रायते से हटकर ट्राई करें पोषण से भरपूर ये तीन रायता रेसिपीज
Masala Chai Benefits: ठंड में सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए मसाला चाय का करें सेवन, ये हैं अन्य लाभ
Pimples Care Tips: चेहरे को शाइनी और पिंपल्स फ्री बनाने के लिए इन चीजों का करें सेवन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं